विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में थियेटर, ड्राइंग, पेंटिंग और खेलों का सकारात्मक परिणाम होता है- जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा

सीएम राइज विनोबा स्कूल रतलाम में 10 दिवसीय समर कैंप स्पंधन 2024 शुरू हो गया है। यहां विद्यार्थी ड्राइंग एवं पेंटिंग, थिएटर, लाइफ स्किल्स, इनडोर गेम्स, आउटडोर गेम्स के अलावा 21 वीं सदी के कौशल पर आधारित गतिविधियां भी सीख रहे हैं।

May 2, 2024 - 19:25
May 2, 2024 - 20:51
 0
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में थियेटर, ड्राइंग, पेंटिंग और खेलों का सकारात्मक परिणाम होता है- जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा
सीएम राइज शासकीय विनोबा स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप स्पंदन 2024 के दौरान रोचक गेम खेलती छात्राएं।

सीएम राइज विनोबा स्कूल का 10 दिवसीय समर कैम्प शुरू

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सीएम राइज विनोबा के समर कैम्प में विद्यार्थियों को थियेटर, ड्राइंग, पेंटिंग और खेल की बारीकियां सीखने के दृश्य यह बतातें है कि आनंदमयी वातावरण में विद्यार्थी सीखने और शिक्षक सिखाने को उत्सुक रहते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में इन गतिविधियों के सकारात्मक परिणाम होंगे।

उक्त विचार जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा ने सीएम राइज विनोबा स्कूल के 10 दिवसीय समर कैम्प ‘स्पंदन 2024’ के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। समर कैम्प में 115 विद्यार्थी और शिक्षक स्वैच्छिक रूप से भाग ले रहे हैं। कैम्प प्रभारी हिना शाह ने बताया कि पहले दिन थियेटर के अंतर्गत फीलिंग, टंगं ट्विस्ट, साउंड और ब्रीथ का संयोजन रंगमंच से जुड़े संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर तथा हर्षिता सोलंकी ने करवाया।

21वीं सदी के कौशल पर गतिविधियों का भी हो रहा आयोजन

खेल में जगदीश पानोला और हर्षवर्धन सिंह ने लांग जम्प और इनडोर खेल करवाए। ड्राइंग और पेंटिंग में सरिता राजपुरोहित और सीमा चौहान ने अंक आधारित ड्राइंग की कला सिखाई।

उप प्राचार्य राठौर ने बताया कि इन गतिविधियों के साथ सुबह के सत्र में लाइफ स्किल्स और 21 वीं सदी के कौशल पर भी गतिविधियां प्रारम्भ की गई है। प्राचार्य संध्या वोरा के मार्गदर्शन में कविता वर्मा, अमित झा, प्रहलाद बैरागी, पिंकी सोलंकी, माधुरी तलेरा सहित सपोर्टिंग स्टाफ कैम्प में अपना योगदान दे रहें हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।