रतलाम के अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराएंगे तिरंगा

रतलाम के दंपति (अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार) 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।

Aug 4, 2023 - 16:02
 0
रतलाम के अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराएंगे तिरंगा
रतलाम के दंपति पर्वतारोही अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान करते मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार।

एसीएन टाइम्स @  रतलाम । रतलाम के दंपति अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार एक बार फिर इतिहास रचने के लिए आगे बढ़ चले हैं। वे 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर राष्ट्रीय ध्वत तिरंगा फहराएंगे। यह राष्ट्रीय ध्वज उन्हें मध्यप्रदेश शासन की ओर से स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रदान किया है।

एडवेंचर को जीवन का ध्येय बनाने वाले रतलाम के दंपति अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार एक के बाद एक चैलेंज ले रहे हैं। इस बार उन्होंने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया है। यह चोटी 5642 मीटर (18510 फीट) ऊंची है जिस पर इसी स्वत्रंत्रता दिवस (15 अगस्त) को तिरंगा फहराने का संकल्प है। ध्वज फहराने के साथ ही वे राष्ट्रगान गाकर सूर्य नमस्कार भी करेंगे। मध्यप्रदेश शासन की ओर से स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने अनुराग और सोनाली को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदान किया।

पहले माउंट किलिमंजारों पर फहरा चुके हैं ध्वज

दंपति स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के लिए रतलाम के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। इससे पहले यह जोड़ी अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा चुकी है। यह चोटी 5895 मीटर (19341 फ़ीट) ऊंची है। अनुराग और सोलानी ने यहां न सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज फहराया वरन्, राष्ट्रगान गाया और सूर्य नमस्कार भी किया। ऐसा करने वाले ये भारत के पहले दंपति हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।