भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जारी की नए पदाधिकारियों की लिस्ट, मध्य प्रदेश से कैलाश, सौदान और ओमप्रकाश को मिला स्थान , देंखें सूची...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतन प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें मप्र से तीन नाम शामिल हैं।

Jul 29, 2023 - 12:03
Jul 29, 2023 - 16:25
 0
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जारी की नए पदाधिकारियों की लिस्ट, मध्य प्रदेश से कैलाश, सौदान और ओमप्रकाश को मिला स्थान , देंखें सूची...
भारतीय जनता पार्टी।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतन प्रकाश नड्डा द्वारा शनिवार सुबह राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। कार्यकारिणी में कैलाश विजयवर्गीय सहित मध्यप्रदेश से तीन नाम शामिल हैं।

राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में 13 राष्ट्रीय उपाध्याक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), 1 राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, 1 कोषाध्यक्ष एवं 1 सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।