Uttar Pradesh Police Recruitment: यूपी पुलिस में होने जा रही बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 26 हजार से अधिक पद

​​UP Police Recruitment: बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए एक शानदार खबर है. यूपी पुलिस द्वारा बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए अधिसूचना जारी की गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट​ (Official Website)​ पर कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपी पुलिस ​(UP Police) ​भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे.जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है. इस भर्ती के द्वारा यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) और फायरमैन के पद भरे जाएंगे. कुल रिक्त पदों की संख्या 26,382 है. जिसमें कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) के 26210 और फायरमैन के 172 पद शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ​(Document Verification) ​के आधार पर होगा. ​National Youth Day: पीएम मोदी 12 जनवरी को करेंगे 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन ​वेबसाइट पर रखें नजर उत्तर प्रदेश पुलिस 26382 कॉन्स्टेबल भर्ती ​के लिए वेदन प्रक्रिया ​कब ​शुरू ​होगी. इसके लिए फिलहाल ​कोई तारीख तय नहीं की ​हुई है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के ​मुताबिक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है​. ऐसे में यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ​(Official Website) ​uppbpb.gov.in पर नजर बनाए ​रखें. कॉन्स्टेबल​​ सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी के लिए ​अभ्यर्थी को अधिसूचना जारी होने का इंतजार करना होगा. जिसके बाद उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ​Indian Railways RRB: रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कर रहे हैं तैयारी तो इन किताबों से मिलेगी सफलता

Jan 10, 2022 - 12:16
 0
Uttar Pradesh Police Recruitment: यूपी पुलिस में होने जा रही बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 26 हजार से अधिक पद

​​UP Police Recruitment: बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए एक शानदार खबर है. यूपी पुलिस द्वारा बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए अधिसूचना जारी की गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट​ (Official Website)​ पर कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपी पुलिस ​(UP Police) ​भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है. इस भर्ती के द्वारा यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) और फायरमैन के पद भरे जाएंगे. कुल रिक्त पदों की संख्या 26,382 है. जिसमें कॉन्स्टेबल (सिविल पुलिस) के 26210 और फायरमैन के 172 पद शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ​(Document Verification) ​के आधार पर होगा.

National Youth Day: पीएम मोदी 12 जनवरी को करेंगे 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

​वेबसाइट पर रखें नजर 
उत्तर प्रदेश पुलिस 26382 कॉन्स्टेबल भर्ती ​के लिए वेदन प्रक्रिया ​कब ​शुरू ​होगी. इसके लिए फिलहाल ​कोई तारीख तय नहीं की ​हुई है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के ​मुताबिक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है​. ऐसे में यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ​(Official Website) ​uppbpb.gov.in पर नजर बनाए ​रखें. कॉन्स्टेबल​​ सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जानकारी के लिए ​अभ्यर्थी को अधिसूचना जारी होने का इंतजार करना होगा. जिसके बाद उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Indian Railways RRB: रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कर रहे हैं तैयारी तो इन किताबों से मिलेगी सफलता

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।