मोदी सरकार के सुशासन के 25 साल का संदेश पहुंचाएगी भाजपा, 1 से 25 दिसंबर तक चलेगा सेवा दूत अभियान
भाजपा रतलाम जिले में 1 से 25 दिसंबर तक सेवा दूत अभियान चलाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 25 वर्षों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला टोली और विधानसभा समन्वयक नियुक्त किए गए।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 25 वर्षों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 1 से 25 दिसंबर तक जिले में 'सेवा दूत अभियान' चलाएगी। अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बाहर से सेवा दूत पहुंचेंगे। मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव भी जाने जाएंगे।
अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में कामकाजी बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान के संचालन के लिए जिला टोली की घोषणा की गई। इस दौरान जिला महामंत्री महेश सोनी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, श्याम धाकड़ एवं मनोज उटवाल मंचासीन रहे।
बैठक का शुभारंभ पार्टी के पितृपुरुषों एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जिला महामंत्री महेश सोनी ने सेवा दूत अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बाहर से सेवा दूत आएंगे। उनके मंडलवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रमों में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के साथ लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे और सेवा गतिविधियां भी आयोजित होंगी। उन्होंने प्रत्येक मंडल में 25 दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें
जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जितने विकास एवं जनकल्याण के कार्य हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। मोदी ने भाजपा के सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी भाव के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। उन्होंने सभी मंडलों में सेवा दूत अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें
जसवंत कोठारी जिला टोली के संयोजक
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सेवा दूत अभियान के लिए जिला टोली गठित की है। जिला महामंत्री जसवंत कोठारी को टोली का संयोजक बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ एवं मनोज उटवाल को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के लिए विधानसभा स्तर पर भी समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इनके अनुसार रतलाम विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर एवं जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, रतलाम ग्रामीण विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष पद्मा जायसवाल एवं जिला मंत्री अशोक पंड्या, सैलाना विधानसभा में जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी एवं संजय टांक तथा जावरा विधानसभा में जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जिला उपाध्यक्ष कीर्तिशरण सिंह को समन्वयक बनाया गया है। आलोट विधानसभा में विधानसभा संयोजक नंदनराज जैन एवं जिला सह कार्यालय मंत्री अखिलेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें







