पटवारी के पद पर चल रही है बंपर भर्ती, ये योग्यता हो तो आप भी पा सकते हैं सरकारी नौकरी

Patwari Recruitment 2023 Registration Last Date: पटवारी पद पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का बढ़िया मौका है. पीएसएसएसबी ने पटवारी के बंपर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां कुछ समय पहले निकली थी जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही है. अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. इसलिए वे उम्मीदवार जो चाहते हुए भी अभी तक इन पद के लिए अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड के पटवारी पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 20 मार्च है. भरे जाएंगे इतने पद इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से पटवारी रेवेन्यू के कुल 710 पद पर भर्ती होगी. आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं जिसके लिए कैंडिडेट्स को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - sssb.punjab.gov.in. आज शाम के 5 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है. आवेदन के लिए ये पात्रता है जरूरी इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना जरूरी है. साथ ही उसके पास कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए. कैंडिडेट ने मैट्रिक तक पंजाबी एक विषय के तौर पर पढ़ी हो ये भी जरूरी है. इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है. एप्लीकेशन फीस इतनी है पीएसएसएसबी के पटवारी पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 500 रुपये है. एससी, बीसी कैटेगरी और एक्स-सर्विसमैन तथा डिपेंडेंट कैटेगरी के लिए शुल्क 250 और 200 रुपये है. अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.  नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. यह भी पढ़ें: इस राज्य में होने जा रही बंपर भर्ती, 2 लाख से ज्यादा होगी सैलरी 

Mar 22, 2023 - 02:14
 0
पटवारी के पद पर चल रही है बंपर भर्ती, ये योग्यता हो तो आप भी पा सकते हैं सरकारी नौकरी

Patwari Recruitment 2023 Registration Last Date: पटवारी पद पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का बढ़िया मौका है. पीएसएसएसबी ने पटवारी के बंपर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां कुछ समय पहले निकली थी जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही है. अब अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ गई है. इसलिए वे उम्मीदवार जो चाहते हुए भी अभी तक इन पद के लिए अप्लाई न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड के पटवारी पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 20 मार्च है.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से पटवारी रेवेन्यू के कुल 710 पद पर भर्ती होगी. आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं जिसके लिए कैंडिडेट्स को पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - sssb.punjab.gov.in. आज शाम के 5 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है.

150

आवेदन के लिए ये पात्रता है जरूरी

इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना जरूरी है. साथ ही उसके पास कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए.

500
200

कैंडिडेट ने मैट्रिक तक पंजाबी एक विषय के तौर पर पढ़ी हो ये भी जरूरी है. इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है.

एप्लीकेशन फीस इतनी है

पीएसएसएसबी के पटवारी पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 500 रुपये है. एससी, बीसी कैटेगरी और एक्स-सर्विसमैन तथा डिपेंडेंट कैटेगरी के लिए शुल्क 250 और 200 रुपये है. अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं. 

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: इस राज्य में होने जा रही बंपर भर्ती, 2 लाख से ज्यादा होगी सैलरी 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।