डॉ. वैदिक को रतलाम से काफी लगाव था, उनका यूं चले जाना दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति - विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया वैदिक का रतलाम से खास रास्ता रहा।

डॉ. वैदिक को रतलाम से काफी लगाव था, उनका यूं चले जाना दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति - विधायक चेतन्य काश्यप
डॉ. वैदिक के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित करते विधायक चेतन्य काश्यप, समीप हैं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय।

डॉ. वेदप्रताप वैदिक के निधन पर नई दिल्ली में अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । डॉ. वेदप्रताप वैदिक के निधन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने नई दिल्ली में उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और वैदिक के पुत्र सुपर्ण वैदिक उपस्थित थे। डॉ. वैदिक का रतलाम से खासा लगाव रहा है। काश्यप द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने कई बार शिरकत की।

विधायक काश्यप ने कहा कि वैदिक जी पत्रकारिता के पुरोधा, हिंदी भाषा के शाश्वत समर्थक, प्रतिष्ठित चिंतक, मौलिक विचारक, विदेश नीति विशेषज्ञ, जन दक्षेस के प्रवर्तक होने के साथ उनके मार्गदर्शक रहे हैं। उनका इस तरह से अचानक चले जाना राष्ट्र ही नहीं, समूची दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। रतलाम से वैदिक जी का विशेष लगाव होने से वे यहां आते रहे हैं। दैनिक चेतना समाचार पत्र प्रकाशित होने के दौरान उनका समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता था। इसके चलते दैनिक चेतना समाचार पत्र की अपनी विशिष्ट पहचान और अमिट छाप पाठकों के हदय में आज भी बसी है।

यह भी पढ़ें... विधानसभा में विधायक चेतन्य काश्यप ने सभी विधायकों को भेंट की रतलामी सेव व अहिंसा ग्राम का नमकीन