विधानसभा में विधायक चेतन्य काश्यप ने सभी विधायकों को भेंट की रतलामी सेव व अहिंसा ग्राम का नमकीन

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने मप्र के विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और सभी विधायकों को रतलामी नमकीन और अहिंसा ग्राम में संचालित प्रकल्प में बनने वाली सामग्री भेंट की।

Mar 16, 2023 - 05:51
 0
विधानसभा में विधायक चेतन्य काश्यप ने सभी विधायकों को भेंट की रतलामी सेव व अहिंसा ग्राम का नमकीन
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को रतलामी सेंव भेंट करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा सत्र के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मुलाकात कर उन्हें रतलामी सेव, मिक्चर सहित अहिंसा ग्राम में महिला समूहों के माध्यम से निर्मित पापड़ व मसाले भेंट किए। उन्होंने ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित समस्त विधायकों को भी रतलामी नमकीन भेंट की।

विधायक काश्यप द्वारा प्रतिवर्ष विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के सभी सम्मानित सदस्यों को रतलामी सेंव सहित विभिन्न प्रकार के नमकीन भेंट किए जाते है। इसमें सेंव, मिक्चर, दाल, पापड़, गरम मसाला, चाय मसाला और जीरावन के पैकेट शामिल हैं। विधानसभा में रतलामी सेंव वितरण के दौरान कई विधायकों ने काश्यप से कहा कि उन्हें हर बार की तरह इस बार भी रतलाम के नमकीन का इंतजार था। विधायकों द्वारा रतलामी सेंव और नमकीन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए उसकी तारीफ की और प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनके लिए नमकीन लाने पर धन्यवाद भी प्रेषित किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।