जीतो रतलाम चैप्टर के दो वर्ष के लिए पदाधिकारी चयनित, जयंत चेयरमैन और राजकमल चीफ सेक्रेटरी बने

चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में जीते रतलाम चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल का रहेगा।

Oct 7, 2022 - 21:31
 0
जीतो रतलाम चैप्टर के दो वर्ष के लिए पदाधिकारी चयनित, जयंत चेयरमैन और राजकमल चीफ सेक्रेटरी बने
जयंत जैन (चेयरमैन) एवं राजकमल जैन (चीफ सेक्रेटरी))

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के रतलाम चैप्टर में आगामी 2 वर्ष के लिए पदाधिकारियों का चयन जीतो के संरक्षक विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में हुआ। सर्वानुमति से रतलाम चैप्टर हेतु जयन्त जैन को चेयरमैन और राजकमल जैन चीफ सेक्रेटरी चुने गए। मेघ कुमार लुनिया कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

संस्थापक चेयरमैन इंदरमल जैन, निवर्तमान चेयरमैन मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, अनिल कटारिया, राजेश पगारिया तथा विनोद मूणत कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए| विधायक काश्यप ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संस्था के गौरव को नए आयाम देंगे।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।