11 अक्टूबर को उज्जैन जिले में महाकाल लोक के लोकार्पण व 25 को जावरा में चेहल्लूम का रहेगा स्थानीय अवकाश

उज्जैन कलेक्टर ने उज्जैन जिले और रतलाम कलेक्टर ने जावरा अनुभाग के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है।

Oct 7, 2022 - 00:37
 0
11 अक्टूबर को उज्जैन जिले में महाकाल लोक के लोकार्पण व 25 को जावरा में चेहल्लूम का रहेगा स्थानीय अवकाश
उज्जैन जिला व जावरा में स्थानीय अवकाश घोषित।

एसीएन टाइम्स @ उज्जैन / रतलाम । उज्जैन तथा रतलाम के कलेक्टरों द्वारा क्रमशः उज्जैन जिले और रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। उज्जैन जिले में 11 अक्टूबर को तथा जावरा में 25 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में 11 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल लोक कॉरिडोर के पहले चरण का लोकार्पण होगा। लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस उपलक्ष्य में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने 11 अक्टूबर को उज्जैन जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।

इसी तरह रतलाम कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने कैलेण्डर वर्ष 2022 हेतु जिले के राजस्व अनुभाग क्षेत्र जावरा के लिए पूर्व में चेहल्लूम का स्थानीय अवकाश 25 अक्टूबर को घोषित किया है। पहले यह 17 सितंबर के लिए घोषित किया किया गया था जिसे निरस्त कर 25 अक्टूबर को किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।