अधिवक्ता सुरेशचंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर व्याख्यान 18 मई को, युवा अधिवक्ताओं को भेंट की जाएंगी विधि की पुस्तकें

विधिव विश्व संस्था द्वारा एडवोकेट सुरेशचंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसमें युवा अधिवक्ताओं को संस्था द्वारा विधि की पुस्तकें देकर सम्मानित किया जाएगा।

May 17, 2024 - 17:46
May 17, 2024 - 18:01
 0
अधिवक्ता सुरेशचंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर व्याख्यान 18 मई को, युवा अधिवक्ताओं को भेंट की जाएंगी विधि की पुस्तकें
स्व. सुरेशचंद्र अग्रवाल, एडवोकेट- रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधि को समर्पित संस्था विधि विश्व द्वारा नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सुरेशचंद्र अग्रवाल की तृतीय पुण्यतिथि पर व्याख्यानमाला एवं युवा अधिवक्ता मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर युवा अधिवक्ताओं को विधि की पुस्तकें भेंट की जाएंगी।

विधि विश्व संस्था के प्रवक्ता नीलू अग्रवाल ने बताया कि व्याख्यान एवं युवा अधिवक्ता मार्गदर्शन कार्यक्रम 18 मई (शनिवार को सुबह 10 बजे से सागोद रोड स्थित अग्रसेन वाटिका पर होगा। अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव ऊबी करेंगे। इस मौके पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी. एल. पावेचा एवं मध्य प्रदेश अधिवक्ता परिषद के पूर्व सदस्य कुलदीप भार्गव अधिवक्ताओं को न्याय प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

यह भी देखें... नियुक्ति / मनोनयन : अग्रवाल समाज महासभा में रजनीश गोयल सचिव और नीलू अग्रवाल संगठन सचिव मनोनीत

इस अवसर पर सम्मान समारोह भी होगा। इसमें युवा अधिवक्ताओं को संस्था द्वारा विधि की पुस्तक भेंट की जाएंगी। संस्था संयोजक एडवोकेट ऋषि अग्रवाल ने विधि से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।