संपत कुंवर जी मसा की सांसारिक भाभी नेत्रदानी धापूबाई सिसौदिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिदिन चार समायिक करती थीं सिसौदिया

संपतकुंवर जी मसा की सांसारिक भाभी धापूबाई सिसौदिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर परिवार ने सदकार्य के लिए राशि प्रदान करने की घोषणा की।

Feb 28, 2025 - 18:04
Feb 28, 2025 - 18:04
 0
संपत कुंवर जी मसा की सांसारिक भाभी नेत्रदानी धापूबाई सिसौदिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिदिन चार समायिक करती थीं सिसौदिया
स्व. धापूबाई सिसौदिया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साधुमार्गी जैन संघ के धर्मनिष्ठ सुश्रावक रहे स्व. सौभागमल सिसौदिया की ज्येष्ठ पुत्रवधू, नेत्रदानी धापूबाई पति स्व. सागरमल सिसौदिया को शोकसभा में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभी महानुभावों की और से दिवंगत आत्मा को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सामूहिक श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यवसायिक संस्थाओं और भाजपा सहित अन्य राजनितिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

दिवंगत धापूबाई विनोद एवं मणिलाल जैन सिसौदिया की माताजी थीं। देह त्याग के बाद परिजन ने उनके नेत्रदान कर अनुकरणीय पहल की। सिसौदिया परिवार से दीक्षित रहीं संपत कुंवर जी मसा एवं उनकी सांसारिक माता गुलाब कंवर जी मसा ने आचार्य श्री गणेशीलाल जी मसा से दीक्षा ग्रहण की थी। संपत कुंवरजी मसा को ब्यावर के स्थिरवास काल में पूज्य साध्वी भगवंतों की समर्पण भाव से सेवा करने पर आचार्य श्री नानेश ने सेवा रत्न की उपाधि से विभूषित किया था।

सद्कार्य के लिए राशि देने की घोषणा की

धापूबाई सिसौदिया संपत कुंवर जी मसा की सांसारिक भाभी थीं और प्रतिदिन चार समायिक एवं रात्रि भोजन त्याग करते हुए अंतिम समय तक धर्म साधना में लीन रहीं। उनके जमीकंद के भी आजीवन त्याग रहे। शोकसभा में परिवार द्वारा उनकी स्मृति सद्कार्यों हेतु विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्था को राशि देने की घोषणा की गई। इससे पूर्व चंदन पिरोदिया ने दो लोगस्स का पाठ किया एवं मांगलिक श्रवण करवाई। संचालन बाबूलाल सेठिया ने किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।