विश्व युवा कौशल दिवस पर मानव शृंखला बनाकर दिया ‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर बेटी जन्म और बेटी शिक्षा जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Jul 15, 2023 - 20:46
 0
विश्व युवा कौशल दिवस पर मानव शृंखला बनाकर दिया ‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
विश्व युवा कौशल दिवस पर बनाई मानव शृंखला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व युवा कौशल दिवस शनिवार को सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न आयोजन किए गए। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में मानव शृंखला बना कर ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया।

15 जुलाई को ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ मनाया जाता है। भारत शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस दिन महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में बेटी के जन्म और बेटी की शिक्षा को लेकर जागरूकता लाने का कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मानव शृंखला का आयोजन किया गया। विभाग के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं द्वारा परियोजना स्तर पर भी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें जनसमुदाय में बेटी जन्म और बेटी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग द्वार संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस दौरान विद्यालयों के बालक, बालिकाएं, जनप्रतिनिधि, महिला समुदाय, किशोरियां, महिला बाल विकास के अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि ने सहभागिता की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।