आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शहर में किया निरीक्षण, राजनीतिक पोस्टर, होर्डिंग और बैनर हटवाए

रतलाम में कलेक्टर ने एसपी के साथ नगर का भ्रमण कर राजनीतिक फ्लैक्स, बैनर और पोस्टर हटवाए।

Oct 9, 2023 - 23:44
 0
आचार संहिता लागू होने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शहर में किया निरीक्षण, राजनीतिक पोस्टर, होर्डिंग और बैनर हटवाए
नगर निगम के अधिकारियों को संपत्ति विरूपण की कार्रवाई सघनता से करने का निर्देश देते कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आचार संहिता लागू करते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को साथ लेकर शहर में निरीक्षण करने निकल पड़े।

इस दौरान उन्होंने संपत्ति विरूपण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर राजनीतिक व्यक्तियों एवं दलों से संबंधित पोस्टर, बैनर और फ्लैक्स आदि हटवाए। इस दौरान साथ चल रहे निगम आयुक्त तथा निगम के अमले को सघन कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर सूर्यवंशी इस दौरान शहर के डालूमोदी बाजार चौराहा, दो बत्ती चौराहा, बस स्टैंड, राम मंदिर तिराहा, चांदनी चौक, माणक चौक इत्यादि प्रमुख बाजारों में पहुंचे और कार्रवाई करवाई।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।