चुनाव में द़खल बर्दाश्त नहीं ! किन अफसरों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि- ये लोकसभा चुनाव के दौरान उसी क्षेत्र में नहीं रहेंगे तैनात

भारत निर्वाचन आयोग जीरो टॉलरेंस नीति के अमल को लेकर संजीदा है। इसके चलते आयोग ने अफसरों की की किसी स्थान पर पदस्थापना को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।

Feb 24, 2024 - 21:06
Feb 24, 2024 - 21:11
 0
चुनाव में द़खल बर्दाश्त नहीं ! किन अफसरों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि- ये लोकसभा चुनाव के दौरान उसी क्षेत्र में नहीं रहेंगे तैनात
भारत निर्वाचन आयोग की जीरो टॉलरेंस नीति।

चुनाव प्रक्रिया में ख़लल डालने वाले के ख़िलाफ़ निर्वाचन आयोग ने अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकारों द्वारा एक ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के भीतर निकटवर्ती जिलों में अधिकारियों के स्थानांतरण के मामलों को गंभीरता से लिया है। आयोग ने स्थानांतरित अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव को उसी लोकसभा क्षेत्र के किसी भी जिले में तैनात नहीं करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। 

मौजूदा त्रुटियों को दूर करते हुए आयोग ने निर्देश दिया है कि दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों वाले राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों को छोड़कर सभी राज्य सुनिश्चित करें कि जिन अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है, उन्हें उसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पदस्थापना नहीं की जाए। आयोग की स्थानांतरण नीति का अक्षरश: पालन किया जाना चाहिए। वास्तविकता को छिपाया नहीं जाए। यह नियम उन तबादलों और पोस्टिंग पर पहले की तरह लागू है जिन्हें आयोग के पूर्व निर्देशों के अनुसार पहले ही लागू किया जा चुका है।

ये अधिकारी भी शामिल हैं जीरो टॉलरेंस नीति में

ईसीआई नीति के अनुसार, उन सभी अधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है जो या तो अपने गृह जिले में तैनात थे या एक स्थान पर तीन साल पूरे कर चुके हैं। इसमें वे अधिकारी भी शामिल हैं जो चुनाव कार्य में सीधे या पर्यवेक्षक की भूमिका में जुड़े हैं। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार से ख़लल डालने वाले के ख़िलाफ़ आयोग ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। ग़ौरतलब है कि इसी के तहत, हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में, आयोग ने विभिन्न अधिकारियों, यहाँ तक कि उन राज्यों के वरिष्ठ स्तर के पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया था।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।