मैं हूं बहुत ही व्यस्त, ये कहकर ना टालिए, परिवार के लिए भी कुछ वक्त निकालिए : प्रो. अज़हर हाशमी

आनंद विभाग द्वारा प्रोफेसर एवं साहित्यकार अज़हर हाशमी का घर जाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रो. हाशमी ने संतोष को ही बड़ा धन बताया।

May 17, 2023 - 00:16
 0
मैं हूं बहुत ही व्यस्त, ये कहकर ना टालिए, परिवार के लिए भी कुछ वक्त निकालिए : प्रो. अज़हर हाशमी
प्रो. अज़हर हाशमी के साथ आनंद विभाग के सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  समाज में सौहाद्रपूर्ण वातावरण बने इसके लिए राज्य आनंद संस्थान निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर आनंद विभाग रतलाम द्वारा वर्ष 2023 की थीम परिवार एवं जनसांख्यिकी परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री के साथ रतलाम आनंद क्लब के सदस्यों द्वारा वसुधैव कुटुंबकम को प्रोत्साहित करने वाले सुप्रसिद्ध कवि-शिक्षाविद् प्रो. अजहर हाशमी को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता अज़हर हाशमी ने कहा कि आय वितरण तो कोई भी कर सकता है लेकिन वितरण किस चीज का हो रहा हैये जानना जरूरी है। जो आनंद का वितरण कर सकेवही सबसे बड़ा अर्थशास्त्री है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मूलतः आनंद की संस्कृति है। इसमें संतोष को ही सबसे बड़ा धन कहा गया है।

दान का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों का भोजन छीनकर खाना विकृति है। अपना भोजन करना प्रकृति है और स्वयं भूखे रहकर दूसरे को भोजन कराना ही संस्कृति है। संयुक्त परिवार का महत्व बताकर उन्होने कहा कि घर में परिवार सभा होनी चाहिए। चाहे हम कितना भी व्यस्त होलेकिन अपने परिवार को समय देना बहुत जरूरी है।

काव्य संग्रह छोटी सी बाती रोशनी की भेंट की

परिवार दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर सीमा अग्निहोत्रीगिरीश सारस्वतपुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया एवम आनन्दक मधु परिहारसुरेंद्र अग्निहोत्रीपवन मकवानाश्वेता नागर और अमित वर्मा भी सम्मिलित हुए और सभी ने अपने विचार रखे। प्रो. अज़हर हाशमी द्वारा आनंदकों को उनके काव्य संग्रह छोटी सी बाती रोशनी की पुस्तक का वितरण किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।