दिनदहाड़े युवक पर दागी गोली, SP बोले- बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने जीजा पर की फायरिंग, घायल बोला- जेल में बंद संजय चौधरी करवा रहा हमले

शहर के लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर एक युवक पर फायरिंग हुई। एसपी ने हमले की प्रेम प्रसंग बताया। उनका कहना है कि गोली साले ने जीजा पर चलाई। वहीं घायल युवक ने जेल में बंद कांग्रेस के एक नेता पर हमले करवाने का आरोप लगाया है।

Jan 12, 2022 - 17:44
Jan 12, 2022 - 17:46
 0
दिनदहाड़े युवक पर दागी गोली, SP बोले- बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने जीजा पर की फायरिंग, घायल बोला- जेल में बंद संजय चौधरी करवा रहा हमले

लोकेंद्र टॉकीज चौराहा दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड, एसपी ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला, आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के व्यस्ततम लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर बुधवार दोपहर सनसनीखेज गोलीकांड हुआ। एक युवक ने अपने ही जीजा पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। एसपी ने प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। वहीं गोली लगने से घायल हुए युवक ने इसकी वजह पुरानी रंजिश बताते हुए जेल में बंद कांग्रेस नेता संजय चौधरी पर हमला करवाने क आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2.15 बजे लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर सुनील सूर्या और गोपाल पंवार खड़े थे। तभी शहर सराय की ओर से एक्टिवा पर सवार होकर आए एक युवक ने गोपाल परमार पर गोली दाग दी। इससे गोपाल घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी युवक एक्टिवा से जेल रोड की तरफ होते हुए फरार हो गया। वारदात के बाद भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल गोपाल को लेकर थाने पहुंची जहां एफआईआर दर्ज की गई।

गोपाल ने पुलिस और मीडिया को बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि गोपाल पंवार पर हमला उसके साले गौरव परिहार ने किया। एसपी के अनुसार गोपाल ने दो माह पूर्व आरोपी गौरव की बहन से प्रेम विवाह किया था। इससे गौरव नाराज था। इसी वजह से उसने गोपाल पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

घायल बोला- विवाह से नाराजगी नहीं उस पर हमले की वजह

घायल गोपाल पंवार ने उस पर हमले की वजह प्रेम विवाह से नाराजगी होने से इनकार किया है। उसने कहा कि संजय चौधरी, अज्जू बरगुंडा और गौरव परिहार जेल में हैं। जेल के अंदर से संजय चौधरी अपने साथी मनोज वर्मा की मदद से हमले करवा रहा है। उसने बताया कि 22 अगस्त को त्रिपोलिया गेट पर वह शंकर की दुकान पर बैठा था। तब उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। इस मामले में वह फिरयादी और गवाह है। मामले में समझौते के लिए उनपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। समझौता नहीं करने पर 24 नवंबर को भी उसपर चाकू से हमला करवाया गया। आज गोली चलाकर हमला किया गया। उसने 2 महीने पहले गौरव परिहार उर्फ गोलू की बहन से प्रेम विवाह किया था। इसे लेकर कोई विवाद नहीं है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।