मुख्यमंत्री चौहान ने बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म अवॉर्ड के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। आनंद का विषय है कि हाल ही में ईटी ट्रेवल एण्ड टूरिज्म अवॉर्ड-2023 में प्रदेश को पुरस्कृत किया गया है।

Mar 22, 2023 - 18:50
Mar 22, 2023 - 19:14
 0
मुख्यमंत्री चौहान ने बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म अवॉर्ड के लिए दी बधाई
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री- मप्र।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है। आनंद का विषय है कि हाल ही में ईटी ट्रेवल एण्ड टूरिज्म अवॉर्ड-2023 में प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। इसके लिए सभी संबंधित बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनभागीदारी से हो रहे कार्यों के समाचार निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। राज्य के विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इंदौर में युवाओं ने अद्भुत पहल करते हुए चार महीने में अपने पैसे और संसाधनों से रालामंडल के एक स्कूल का कायाकल्प कर दिया।

स्कूल को ब्लैक बोर्ड और फर्नीचर तो उपलब्ध कराया ही, पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से कक्षाओं के सामने वृक्ष लगाकर शाला परिसर को हरियाली से समृद्ध किया है। शाला में छ: क्लास रूम बनकर तैयार हैं। इंदौर के युवाओं के इस सकारात्मक सोच और उसे अपने संसाधनों से क्रियान्वित करने की पहल के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।