रतलाम में भाजपा मंडलों के चुनाव 7 एवं 8 दिसंबर को होंगे, जिला निर्वाचन अधिकारी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति में होगी रायशुमारी

भाजपा के मंडल चुनावों की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। रतलाम में मंडल पदाधिकारियों के चुनाव 7 एवं 8 दिसंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सांसद सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति में होंगे।

Dec 6, 2024 - 21:38
 0
रतलाम में भाजपा मंडलों के चुनाव 7 एवं 8 दिसंबर को होंगे, जिला निर्वाचन अधिकारी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति में होगी रायशुमारी
भाजपा के मंडल पदाधिकारियों के चुनाव 7 एवं 8 दिसंबर को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की निर्वाचन प्रक्रिया 07 एवं 08 दिसंबर को होगी। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी की उपस्थिति मे पार्टी पदाधिकारियों से मंडलवार रायशुमारी की जाएगी।

मंडल चुनाव की प्रक्रिया 07 दिसंबर को दोपहर 02:00 बजे 80 फीट रोड स्थित नारायणी पैलेस में जावरा विधानसभा के मंडलों से आरंभ होगी। यह प्रक्रिया 08 दिसंबर को शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों से पूर्ण होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी ने बताया कि नारायणी पैलेस मे  07 दिसंबर को दोप. 02:00 बजे जावरा विधानसभा एवं 04:00 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के चुनाव होंगे। 08 दिसंबर को प्रातः 10ः00 बजे सैलाना विधानसभा, दोपहर 01:00 बजे आलोट विधानसभा एवं शाम 04:00 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होगी।

इनकी उपस्थित आपेक्षित

प्रक्रिया के तहत् संबंधित मंडल के अध्यक्ष के साथ मंडल मे निवासरत  विधायक, महापौर जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी/मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत , नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सभी से रायशुमारी कर सर्वानुमति के प्रयास किए जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।