सिर्फ वर्ष नहीं 2025 ! वायरल हो रहे वीडियो में इसे बताया जा रहा ‘गणितीय आश्चर्य’, आइए- जानते हैं कि क्या खास है इस आंकड़े में

2025 को सिर्फ एक वर्ष के रूप में ही नहीं देखें, यह आंकड़ा एक गणितीय आश्चर्य वाली संख्या भी है। जानने के लिए एक बार यह खबर जरूर पढ़ें।

Jan 1, 2025 - 13:04
Jan 1, 2025 - 14:28
 0
सिर्फ वर्ष नहीं 2025 ! वायरल हो रहे वीडियो में इसे बताया जा रहा ‘गणितीय आश्चर्य’, आइए- जानते हैं कि क्या खास है इस आंकड़े में
2025

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । वैश्विक कैलेंडर वर्ष 2025 शुरू हो चुका है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां भी दे रहे हैं। ज्योतिषी जहां इसे लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं तो वहीं गणित के विशेषज्ञ इसकी गणितीय व्याख्या बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 2025 को सिर्फ एक वर्ष, नहीं बल्कि ‘गणितीय आश्चर्य’ (Mathematical Wonder) बताया जा रहा है। वीडियो में इसका आधार भी बताया गया है।

वायरल वीडियो @memes.com.updates आईडी के माध्यम से इंस्टाग्राम पर प्रदर्शित हो रहा है। इसे काफी देखा और सराहा भी जा रहा है। इसके अनुसार 2025 संख्या 45 का वास्तविक वर्ग (square) है। इस 45 के आंकड़े को पूर्णांक 9 से भाग दिया गया जिसका भागफल 5 प्राप्त होता है। अब यदि इन दोनों संख्याओं का वर्ग निकाला जाए तो भी आंकड़ा 2025 आता है। यह तीन संख्याओं 40, 20 और 5 के वर्गों का योग भी है। अगर 1 से लेकर 9 तक के आंकड़ों का घन (cube) निकाला जाए और उन सभी को जोड़ा जाए तो भी आंकड़ा 2025 होता है। 

1936 में हुआ था, अब 2116 में होगा

बताया गया है कि ऐसा गणितीय आश्चर्य 1936 के आंकड़े में भी है। यह 44 का वर्ग करने पर प्राप्त होने वाला आंकड़ा है। अब ऐसा चमत्कारिक आंकड़े वाला अगला वर्ष 2116 होगा जो 92 वर्ष बाद आएगा। यानी हमारी पीढ़ी यह वर्ष नहीं देख पाएगी। यह संभवतः हमारी दूसरी पीढ़ी देख पाए किंतु तीसरी को इसे देखने का मौका मिल सकेगा।

वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।