गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप और नगर निगम में महापौर फहराएंगे ध्वज, नेहरू स्टेडियम में हुई परेड की फुलड्रेस रिहर्सल
रतलाम में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय पर फुलड्रेस परेड की अंतिम रिहर्सल की गई।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर मुख्य समारोह रतलाम के पोलो ग्राउंड पर होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ध्वज फहरा कर परेड की सलामी लेंगे। नगर निगम में महापौर प्रहलाद पटेल झंडावंदन करेंगे। राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
पोलो ग्राउंड पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप का आगमन प्रातः 8.58 बजे होगा। 9.00 बजे मुख्य अतिथि ध्वजवंदन कर परेड की सलामी ली लें और राष्ट्रगान होगा। 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन होगा। मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि काश्यप द्वारा देहदान करने वालों के परिजन का सम्मान करेंगे। इस मौके पर जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, झांकी एवं परेड दल को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
नगर निगम गम भवन पर प्रातः 7.30 बजे ध्वजवंदन का आयोजन होगा। महापौर प्रहलाद पटेल ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम मे निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य और पार्षद सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर होगी रोशनी
राज्य शासन ने 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समस्त शासकीय भवनों एवं महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों पर 25 एवं 26 जनवरी की रात प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर मिशा सिंह ने समस्त विभागों के जिलाधिकारियों, निकायों, जनपदों के अधिकारियों को जिले के सभी शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थलों पर रोशनी कनरे के निर्देश दिए हैं।
भारत पर्व का होगा आयोजन
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या 07.00 बजे से गुलाब चक्कर में भारत पर्व कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, लोकनृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों पर आधारित ‘भारत पर्व’ होंगी। यहां जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। भारत पर्व आयोजन में आप सभी अधिक से अधिक नागरिक शामिल होकर लोकतंत्र का उत्सव मनाएं।
मुख्य समारोह की हुई अंतिम रिहर्सल

गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों एवं परेड की अंतिम रिहर्सल शनिवार को स्थानीय पोलो ग्राउंड पर की गई। इसमें मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजवंदन कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर एवं कमिश्नर नगर निगम अनिल भाना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान पुलिस बल, स्काउट, एसएएफ, एनसीसी, शौर्य दल ने अंतिम रूप से परेड की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अभ्यास भी किया गया। कलेक्टर सिंह ने पुरस्कार वितरण और सम्मान की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
📌 हमें गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो करें |
