एडवोकेट अरुण त्रिपाठी बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, महापौर प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर अरुण राव से छिना पद

भाजपा ने जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण राव को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। यह दायित्व अभी तक पूर्व पार्षद अरुण राव के पास था लेकिन राव भाजपा के अधिकृत महापौर प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के कारण पार्टी ने यह निर्णय लिया।

Jun 26, 2022 - 20:08
 0
एडवोकेट अरुण त्रिपाठी बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, महापौर प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर अरुण राव से छिना पद
अरुण त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व अब अरुण त्रिपाठी देखेंगे। त्रिपाठी को जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिला महामंत्री ने ने बताया कि जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव के भाजपा द्वारा घोषित महापौर प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। इसके चलते भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व त्रिपाठी को सौंपा है। 

बता दें कि- त्रिपाठी पेशे से एडवोटे हैं। उनके पास अभी जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व था जबकि राव जिला मीडिया प्रभारी थे। वे भाजपा से बगावत कर महापौर के साथ ही पार्षद पद का भी चुनाव  लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी ने राव का समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बगावती तेवर नहीं छोड़े और नामव वापस नहीं लिया। इसके चलते पार्टी ने जिला प्रभारी का प्रभाव सह मीडिया प्रभारी त्रिपाठी को देने का निर्णय लिया। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।