कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं को सीबीएसई बोर्ड के पहले वर्ष में ही मिली उल्लेखनीय सफलता

कन्या शिक्षा परिसर रतलाम का परीक्षा परिणाम उल्लेखनीय रहा। संस्था की 21 में 17 छात्राएं सफल रहीं।

May 19, 2023 - 01:16
 0
कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं को सीबीएसई बोर्ड के पहले वर्ष में ही मिली उल्लेखनीय सफलता
परीक्षा परिणाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत  संचालित कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। संस्था का सीबीएसई बोर्ड का यह पहला वर्ष था और इस पहले वर्ष में बालिकाओं ने अपनी मेहनत से उल्लेखनीय परिणाम दिया है।

कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा। संस्था की 21 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुईं और 17 छात्रा सफल हुईं। संस्था का परिणाम 81 प्रतिशत रहा। सहायक आयुक्त पारुल जैन, प्रचार्य गणतंत्र मेहता ने छात्रों की सफलता हर्ष व्यक्त किया। शिक्षक आशीष दशोत्तर, वीरेन्द्र सिंह राठौर, मनीषा, उईके ने उज्वल भविष्य की कामना की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।