महिला शक्ति सम्मान ! रतलाम में अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन महिला दिवस (8 मार्च) पर, देशभर की 11 कवयित्रियां करेंगी रचना पाठ

सिंधी साहित्य अकादमी (मप्र संस्कृति परिषद, भोपाल) भारतीय सिंधु सभा के सहयोग से रतलाम में अभा कवियित्री सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं का सम्मान भी होगा।

Mar 7, 2026 - 04:26
 0
महिला शक्ति सम्मान ! रतलाम में अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन महिला दिवस (8 मार्च) पर, देशभर की 11 कवयित्रियां करेंगी रचना पाठ

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रतलाम में अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का आयोजन होगा। महिला शक्ति सम्मान के तहत हो रहे इस अनूठे आयोजन में देशभर की 11 प्रतिष्ठित कवयित्रियां काव्यपाठ करेंगे।

Google NewsFollow Us
150

सिंधी कवयित्री सम्मेलन का आयोजन सिंधी साहित्य अकादमी (मप्र संस्कृति परिषद, भोपाल) द्वारा भारतीय सिंधु सभा रतलाम के सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से श्री गुरु नानक भवन, संत कंवरराम सिंधु नगर, विरियाखेड़ी रोड, रतलाम में होगा। राजेश कुमार वाधवानी (निदेशक- सिंधी साहित्य अकादमी, म.प्र.) के मार्गदर्शन और निर्देशन में हो रहे आयोजन की मुख्य अतिथि रतलाम रेल मंडल की वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हिना केवलरमानी होंगी।

500
200

ये कवयित्रियां देंगी प्रस्तुति

रश्मि रामाणी (इंदौर), डॉ. नादिया मसंद (इंदौर), नीलू मेघ (रायपुर), सुनीता मोहिनाणी (अहमदाबाद), हिना अगणानी (इंदौर), डॉ. दीक्षिता अजवाणी (जयपुर), प्रिया बछाणी (मुंबई), डॉ. रेखा सचदेव (पुणे), द्रोपदी चंदनाणी (संत हिरदाराम नगर), योग्यता इसरानी (निवाई), ममता पारवानी (नागपुर)।

ये भी पढ़ें

महिलाओं का सम्मान भी होगा

सिंधी कवि सम्मेलन का आयोजन महिला शक्ति का सम्मान, सिंधी भाषा एवं साहित्य का संवर्धन तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान सेवाभावी महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। भारतीय सिंधु सभा परिवार ने सभी सिंधी समाजजन एवं साहित्य प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।