महत्वपूर्ण सूचना ! सिंधी समाज के कवयित्री सम्मेलन का समय बदला, T-20 विश्वकप के फाइनल मैच के कारण लिया निर्णय

T20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले के कारण भारतीय सिंधु सभा द्वारा 8 मार्च को आयोजित अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का समय बदल दिया है।

Mar 7, 2026 - 21:06
 0
महत्वपूर्ण सूचना ! सिंधी समाज के कवयित्री सम्मेलन का समय बदला, T-20 विश्वकप के फाइनल मैच के कारण लिया निर्णय
रतलाम में आयोजित अ.भा. सिंधी कवयित्री सम्मेलन का समय बदला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय सिंधु सभा की रतलाम इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) को आयोजिक अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का समय बदलने का निर्णय लिया है। समाज ने यह निर्णय इसी दिन होने वाले T-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच के कारण लिया गया है।

ये भी पढ़ें

भारतीय सिंधु सभा के विनोद करमचंदानी ने एसीएन टाइम्स को बताया कि 8 मार्च (रविवार) को महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु नानक भवन, संत कंवरराम सिंधु नगर, बिरियाखेड़ी रोड, रतलाम में होने वाले आयोजन का समय पहले शाम 7.00 बजे से रखा गया था जो कि अब एक घंटे पहले शाम 6.00 बजे ही शुरू हो जाएगा। इसमें देश की प्रतिष्ठित कवयित्रियां काव्यपाठ करेंगे। इस दौरान समाज की सेवाभावी महिलाओं का सम्मान भी होगा।

Google NewsFollow Us

बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे मैच

करमचंदानी के अनुसार 8 मार्च को ही अहमदाबाद में क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच होने वाला है जिसमें भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगी। सभी समाजजन इस स्पर्धा को लेकर काफी उत्सुक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कवयित्री सम्मेलन के समय में बदलाव किया गया है। करमचंदानी ने बताया कि आयोजन स्थल पर ही बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाई जा रही है। इसमें क्रिकेट के फाइनल मुकाबले का प्रसारण देखा जा सकेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।