धर्म-संस्कृति ! रतलाम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाया फाग उत्सव, भजनों और होली गीतों के साथ उड़ा गुलाल

रतलाम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने फाग उत्सव में गुलाल और फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली। समाज के वरिष्ठों ने सभी समाजजन से इसी तरह एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया।

Mar 7, 2026 - 03:15
Mar 7, 2026 - 04:13
 0
धर्म-संस्कृति ! रतलाम में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने मनाया फाग उत्सव, भजनों और होली गीतों के साथ उड़ा गुलाल
फाग उत्सव के दौरान उपस्थित कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रतलाम जिला इकाई ने होली पर्व के उपलक्ष्य में फाग उत्सव मनाया। भक्ति संगीत और होली गीतों ने उत्सव का उल्लास दो गुना कर दिया। समाजजन ने गुलाल और फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने मौजूदा दौर में एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

150

श्री परशुराम कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा फाग उत्सव का आयोजन शहर की ऐरावत हिल्स के प्राकृतिक वातावरण में किया गया था। सर्वप्रथम पदाधिकारियों ने आयोजन में सहभागी बने सभी समाजजन का गुलाल लगाकर अभिवादन किया और होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद भजन मंडली ने भजनों और होली गीतों की प्रस्तुत दी जिस पर समाज की महिलाएं झूम उठीं जिन पर समाज के सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा की गई।

500
200

Google NewsFollow Us

कोई झूला झूला तो किसी ने ली सेल्फी

उत्सव को लेकर सदस्यों का उल्लास देखते ही बना। बच्चे जहां झूले झूलते नजर आए तो महिलाओं ने अलग-अलग स्टाइल में फूल की पंखुड़ियां और गुलाल उड़ा कर रीलें बनाईं। सेल्फी का दौर भी खूब चला। वहीं पुरुषों ने इस मौके पर समाजिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें

1परशुराम कल्याण बोर्ड ब्राह्मणों के माध्यम से सनातन की परंपरा को समाज में व्याप्त करने का काम करेगा- पं. विष्णु राजोरियापरशुराम कल्याण बोर्ड ब्राह्मणों के माध्यम से सनातन की परंपरा को समाज में व्याप्त करने का काम करेगा- पं. विष्णु राजोरिया2विरोध जरूरी है ! कांग्रेस नेत्री और स्वतंत्र लेखक ने कर दी परशुराम की औरंगजेब से तुलना, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड ने कहा- दर्ज हो केस, ब्राह्मण समाज ने ने पुतला फूंकाविरोध जरूरी है ! कांग्रेस नेत्री और स्वतंत्र लेखक ने कर दी परशुराम की औरंगजेब से तुलना, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड ने कहा- दर्ज हो केस, ब्राह्मण समाज ने ने पुतला फूंका3साधारण सभा : श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था ने लगातार 9वें वर्ष भी लाभ वाला बजट पेश किया, सदस्यों को 51 लाख रुपए का ऋण दे चुकी है संस्थासाधारण सभा : श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था ने लगातार 9वें वर्ष भी लाभ वाला बजट पेश किया, सदस्यों को 51 लाख रुपए का ऋण दे चुकी है संस्था4ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को, 55 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, 40 को छात्रवृत्ति भी मिलेगीब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को, 55 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, 40 को छात्रवृत्ति भी मिलेगी

संगठन की एकता पर दिया बल

सभा का आयोजन भी हुआ इसमें गुजराती समाज हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य संजय राज दुबे ने समाज को संगठित करने के लिए पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहाना की। उपस्थित अपेक्षानुरूप नहीं होने पर चिंता जाहिर भी जाहिर की और भविष्य में उतरोत्तर वृद्धि का आह्वान किया।

Google NewsFollow Us

समाज अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी और महिला इकाई अध्यक्ष रक्षा मिश्रा ने उपस्थितजनों से समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ने के लिए कहा। पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला ने भी संबोधित किया। सुनील दुबे ने समाज के आयोजनों के लिए लाउडस्पीकर सेट भेंट करने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें

1ब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर ब्राह्मण बहन-बेटियों के अपमान पर जताया रोषब्राह्मण समाज ने IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर ब्राह्मण बहन-बेटियों के अपमान पर जताया रोष2ऐसा कैसा आई IAS ! जातिगत घृणा और वैमनष्यता फैलाने वाले IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की उठी मांग, ब्राह्मण बोले- सरकार ने नहीं हटाया तो आंदोलन करेंगेऐसा कैसा आई IAS ! जातिगत घृणा और वैमनष्यता फैलाने वाले IAS संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की उठी मांग, ब्राह्मण बोले- सरकार ने नहीं हटाया तो आंदोलन करेंगे3ब्राह्मण प्रतिभाओं का रजत पदक से किया सम्मान, छात्रवृत्ति भी प्रदान की, अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवनभर सीखते रहने की सीख दीब्राह्मण प्रतिभाओं का रजत पदक से किया सम्मान, छात्रवृत्ति भी प्रदान की, अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवनभर सीखते रहने की सीख दी4समाज-संस्कृति : पारीक ब्राह्मण समाज की गोठ एवं चुनाव संपन्न, नवीन व्यास अध्यक्ष एवं दिनेश पारीक सचिव बने, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का हुआ सम्मानसमाज-संस्कृति : पारीक ब्राह्मण समाज की गोठ एवं चुनाव संपन्न, नवीन व्यास अध्यक्ष एवं दिनेश पारीक सचिव बने, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का हुआ सम्मान

संचालन करते हुए डॉ. मुनींद्र दुबे ने समाजन द्वारा धर्मशाला की स्थापना के प्रयास की जानकारी दी। आभार पूर्णिमा तिवारी ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।