उदयपुर की घटना सभ्य समाज के लिए निंदनीय, राजस्थान की कांग्रेस सरकार तत्काल दे इस्तीफा - विधायक काश्यप

उदयपुर में हुए हत्याकांड की हरतरफ निंदा हो रही है। रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राजस्थान सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है।

Jun 30, 2022 - 23:57
 0
उदयपुर की घटना सभ्य समाज के लिए निंदनीय, राजस्थान की कांग्रेस सरकार तत्काल दे इस्तीफा - विधायक काश्यप
चेतन्य काश्यप (रतलाम शहर विधायक), अशोक गेहलोत (मुख्यमंत्री- राजस्थान)

उदयपुर में कट्टर पंथियों द्वारा की गई कन्हैयालाल टेलर की हत्या की शहर विधायक काश्यप ने की निंदा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधायक चेतन्य काश्यप ने राजस्थान के उदयपुर में हुई तालिबानी अंदाज में हुई की गई वारदात के कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विधायक काश्यप ने कट्टर पंथियों द्वारा कन्हैयालाल टेलर की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए कहा है कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं निदंनीय हैं। कन्हैयालाल को राजस्थान सरकार द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं करवाना कांग्रेस तुष्टीकरण की नीति का प्रतीक है। राजस्थान सरकार आम लोगों को शांति व सुरक्षा देने में अक्षम रही है। काश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आह्वान है कि ऐसी सरकार तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और आम लोगों की सुरक्षा के बारे में तत्काल विचार करना चाहिए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।