BJYM प्लेड्ज टू वोट कैम्पेन चलाकर लोगों को मतदान के लिए करेगा प्रेरित, गौरव मूणत बने अभियान के शहर प्रभारी

नगरीय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर भाजयुमो ने एक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान का प्रभारी मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव मूणत को बनाया गया है।

Jul 1, 2022 - 01:26
Jul 1, 2022 - 01:28
 0
BJYM प्लेड्ज टू वोट कैम्पेन चलाकर लोगों को मतदान के लिए करेगा प्रेरित, गौरव मूणत बने अभियान के शहर प्रभारी
बैठक को संबोधित करते भाजयुमो के पदाधिकारी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर निगम चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बरबड़ रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई। इसमें रतलाम के नगर निगम के चुनाव प्रभारी अशोक यादव, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, युवा मोर्चा के रतलाम के जिला प्रभारी शुभम यादव एवं युवा मोर्चा के वर्तमान व पूर्व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।
प्रारंभ में पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वागत उद्बोधन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दिया। मोर्चा के जिला प्रभारी यादव ने चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक मतदान हेतु नए मतदाताओं से शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए शहर में मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में pledge to vote campaign  चलाया जाएगा। 

नगर निगम चुनाव प्रभारी यादव ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संपर्क, संवाद, संबंध एवं समन्वय के साथ संगठन का कार्य करते हुए घर-घर पहुंचकर अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में करवाना है। भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयश्री दिलाने का काम हम युवाओं को करना है। 

अभियान प्रभारियों की हुई नियुक्ति

बैठक के दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा द्वारा शहर के सभी वार्डो के प्रभारी की नियुक्ति की गई। गौरव मूणत को शहर प्रभारी बनाया गया। वहीं सत्यजीत सिंह राजावत एवं ऋषभ जैन सह-प्रभारी बनाए गए। इसी प्रकार मोर्चा द्वारा रतलाम नगर के पांचों मण्डल के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में शिवांग शर्मा व प्रतीक विजयवर्गीय, मुखर्जी मण्डल में संजय जाट व संजय पांचाल, आम्बेडकर मण्डल में मोहित तोमर एवं किशन व्यास, सूरजमल जैन मण्डल में श्रीकांत शर्मा एवं  सिद्धार्थ मूणत व दीनदयाल मण्डल में लोकेश अरोरा, शुभम चौहान व शिवम मूणत को प्रभारी बनाया गया।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।