उपलब्धि : इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आइडियाज चयन में रतलाम जिला प्रदेश में तीसरे पायदान पर, नवाचारी बाल वैज्ञानिकों के 133 आइडिया चयनित

इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आइडिया चयन के मामले में रतलाम जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस मामले में जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा जबकि पहले पर छिंदवाड़ा व दूसरे पर सतना रहा।

उपलब्धि : इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आइडियाज चयन में रतलाम जिला प्रदेश में तीसरे पायदान पर, नवाचारी बाल वैज्ञानिकों के 133 आइडिया चयनित
इंसपार अवॉर्ड के आइडिया चयन में रतलाम जिला मप्र में तीसरे स्थान पर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  इंस्पायर अवॉर्ड मानक सत्र 2024-25 में पूरे प्रदेश में रतलाम जिले के 133 नवाचारी आइडिया का चयन हुआ है। इसके चलते रतलाम जिला प्रदेश में तीसरे पायदान पर जगह बनाने में सफल रहा। 412 आइडिया के साथ छिंदवाड़ा जिला प्रथम तथा 169 आइडिया के साथ सतना दूसरे स्थान पर रहा।

आइडिया अपलोड करने के मामले में रतलाम जिला 4519 आइडिया अपलोड कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा था। इनमें से 133 का चयन किया गया है। बच्चों में वैज्ञानिक सचेतना संचार करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत कक्षा 6ठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों से डीएसटी के पोर्टल पर आइडियाज अपलोड करवाए जाते हैं। चयनित अवॉर्डी विद्यार्थी के बैंक खाते में मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपए जमा किए जाते हैं।

इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

जिला शिक्षा अधिकारी पदेन नोडल अधिकारी इंस्पायर अनीता सागर ने सभी चयनित नवाचारी बाल वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए अपने मॉडल को अच्छे से निर्मित करने और प्रदर्शित करने के लिए शुभकामनाएं दी। सहायक संचालक राहुल मंडलोई, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अशोक लोढ़ा, जिला विज्ञान अधिकारी सह योजना अधिकारी जितेन्द्र जोशी, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने भी चयनित बाल वैज्ञानिकों को बधाई दी है।