चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत होंगे मुख्य अतिथि, 2 हजार प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन 24 सितंबर को 10वीं व 12वीं कक्षा में 75 फीसदे से अधिक अंक लाने वाली 2000 प्रतिभाओं को करेगा सम्मानित।

Sep 18, 2023 - 23:21
Sep 18, 2023 - 23:23
 0
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत होंगे मुख्य अतिथि, 2 हजार प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को।

10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 2000 विद्यार्थी होंगे सम्मानित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 24 सितंबर को विधायक सभागृह बरबड़ हनुमान मंदिर पर आयोजित होगा। मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत रहेंगे। अध्यक्षता सांसद गुमानसिंह डामोर करेंगे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा रहेंगे।

यह जानकारी फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने दी। काश्यप की उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। काश्यप ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब 2000 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

9 वर्ष से जारी है सम्मानित करने का कार्य

प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने का यह कार्य फाउंडेशन द्वारा बीते 9 वर्ष से किया जा रहा है। विधायक काश्यप ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को दी जा रही है। समारोह में अभिभावक भी उपस्थित होंगे। समिति ने मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समारोह में अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है। समारोह हेतु कूपन स्कूल में भेजे जा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों से बुधवार से इन्हें प्राप्त करने की अपील भी की गई है।

बैठक में ये उपस्थित रहे

बैठक के दौरान समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।