बड़ी उपलब्धि : रतलाम के आनंद पेंडसे का इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी के लिए चयन, पूरे देश से मात्र 20 विद्यार्थियों का ही होता है चयन

रतलाम के आनंद पेंडसे को बड़ी उपलब्धि मिली। उनका चयन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी से दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी के लिए हुआ है।

Nov 23, 2023 - 20:37
Nov 29, 2023 - 14:25
 0
बड़ी उपलब्धि : रतलाम के आनंद पेंडसे का इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी के लिए चयन, पूरे देश से मात्र 20 विद्यार्थियों का ही होता है चयन
आनंद पेंडसे।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के बेटे आनंद पेंडसे को बड़ी सफलता मिली है। आनंद का नोएडा स्थित “इंस्टिट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी (पुरातत्व संस्थान)” के दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी के लिए हुआ है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से सम्बद्ध इस इंस्टिट्यूट के लिए देशभर से प्रतिवर्ष सिर्फ 20 विद्यार्थियों का चयन होता है। इस वर्ष भी चयन परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा और साक्षात्कार के बाद आनंद का चयन हुआ। बता दें कि आनंद काटजूगनर निवासी अनिल पेंडसे के पुत्र हैं। आनंद ने रतलाम जिले में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल से कक्षा 12वीं में कला संकाय से प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राचीन इतिहास (टैम्पल ऑर्किटेक्चर) का स्नातकोत्तर अध्ययन भी प्रथम श्रेणी से पूर्ण किया। उनके इस चयन पर माता-पिता व गुरुजन ने हर्ष व्यक्त किया है।

150

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।