आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद

रतलाम के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने आरडीए को 25 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत करवाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया।

Mar 2, 2026 - 19:31
Mar 2, 2026 - 20:47
 0
आरडीए को 25 करोड़ ऋण स्वीकृत होने पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को दिया धन्यवाद
आरडीए को 25 करोड़ रुपए का ऋण दिलवाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों द्वारा सम्मान किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण (RDA) को 25 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत होने पर रतलाम नगर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंटकर उनका स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। ऋण स्वीकृति से बजट की कमी से अटकी ट्रांसपोर्ट नगर सहित रतलाम विकास प्राधिकरण की अन्य योजनाओं को अब गति मिलेगी। इससे रतलाम के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

ये भी पढ़ें

ट्रांसपोर्ट नगर सहित रतलाम विकास प्राधिकरण की सभी योजनाओं को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री काश्यप लगातार प्रयासरत थे। ऋण स्वीकृति के लिए उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा की गई थी। ऋण स्वीकृत होने पर काश्यप ने विजयवर्गीय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर की योजना रतलाम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है| इससे शहर विकास को नई गति ही नहीं मिलेगी, वरन रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ आरडीए की अन्य योजनाएं भी ऋण मिलने से आगे बढ़ेंगी।

Google NewsFollow Us

ये उपस्थित रहे

मंत्री काश्यप के सम्मान के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यवसायी वीरेंद्र श्रीमाल, प्रदीप छिपानी, अशोक कटारिया, धन्नालाल जैन, तेज कुमार श्रीमाल, हेमंत अरोड़ा, पवन आर्य, शैतान सिंहप्रशांत जैन, हर्ष कटारिया, आशीष मंडोत, राजेश बानाया आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।