औषधि विक्रेताओं की द्वितीय साधारण सभा एवं सम्मान समारोह 1 मार्च, औषधि विक्रेताओं की समस्याओं पर होगा विचार-विमर्श

रतलाम जिले के औषधि विक्रेताओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श और सम्मान के लिए 1 मार्च को प्रदेश के पदाधिकारियों की आतिथ्य में साधारण सभा होगी।

औषधि विक्रेताओं की द्वितीय साधारण सभा एवं सम्मान समारोह 1 मार्च, औषधि विक्रेताओं की समस्याओं पर होगा विचार-विमर्श
गौतमचंद्र धींग एवं राजीव बंसल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला औषधि विक्रेता संघ, रतलाम के तत्वावधान में 1 मार्च को द्वितीय साधारण सभा और सम्मान समारोह का आयोजन होगा। अमृत गार्डन में होने वाले समारोह में म.प्र. केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गौतमचंद धींग मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता महासचिव राजीव सिंघल करेंगे। समारोह दोपगर 12 से 2 बजे तक आयोजित होगा।

Google NewsFollow Us

ये भी पढ़ें

संघ अध्यक्ष जय छजलानी एवं सचिव अजय मेहता ने बताया कि साधारण सभा में औषधि विक्रेताओं की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। समारोह में म. प्र. केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संगठन सचिव मनोज अगनानी, सह सचिव अशोक जैन, कोषाध्यक्ष दीनदयाल तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी सुरेश चौकसे एवं विशेष आमंत्रित सदस्य गोविन्द पंसारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला औषधि विक्रेता संघ ने सदस्यों से अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Google NewsFollow Us