बोले तारे : जानिए, 16 जुलाई 2023 का राशिफल, आरोग्य और वास्तु के टिप्स

आपका राशिफल 16 जुलाई 2023 का दिन कैसा बीतने वाला है, यह बता रहे हैं ज्योतिषी पं. अजय शंकर भार्गव। वास्तु और आरोग्य उपाय भी जानें।

बोले तारे : जानिए, 16 जुलाई 2023 का राशिफल, आरोग्य और वास्तु के टिप्स

आज का राशिफल और महत्वपूर्ण जानकारी

पंचांग

दिनांक : 16 जुलाई, 2023

वार : रविवार

तिथी : 14 चतुर्दशी : 22:08

पक्ष : कृष्णपक्ष

माह : श्रावण

नक्षत्र : आर्द्रा : 25:39

योग : ध्रुव : 08:32

करण : विष्टि : 09:18

चन्द्रमा : मिथुन

सुर्योदय : 05:50

सुर्यास्त : 19:25

दिशा शूल : पश्चिम

निवारण उपाय : जौ का सेवन

ऋतु : वर्षा-ऋतु

गुलीक काल : 15:54 से 17:34

‌राहू काल : 17:34 से 19:14

अभिजीत : 12:06 से 12:59

विक्रम संवत : 2080

शक संवत : 1945

युगाब्द : 5125

संवतसर नाम : पिंगल

चौघड़िया दिन

चंचल : 07:32 से 09:12 तक

लाभ : 09:12 से 10:53 तक

अमृत : 10:53 से 12:33 तक

शुभ : 14:13 से 15:54 तक

चौघड़िया रात

शुभ : 19:14 से 20:34 तक

अमृत : 20:34 से 21:54 तक

चंचल : 21:54 से 23:13 तक

लाभ : 01:53 से 03:13 तक

शुभ : 04:32 से 05:52 तक

आज के विशेष योग

वर्ष का 116वाँ दिन, भद्रा समाप्त प्रातः 09:18, सूर्य कर्क पर 29:07, बुध आश्लेषा पर 28:04, आदित्य पूजन निरयन दक्षिणायन प्रारंभ

टिप्स

शिवजी पर 108 मंजरी चढ़ाएं।

सुविचार

अगर किसी और का दुःख देखकर आपको भी दर्द होता है तो इसका मतलब है कि आपकी आत्मा में परमात्मा विराजमान हैं।

आरोग्य उपाय : जले हुए का घरेलू उपचार

  1. हल्दी का पानी : एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी कई प्रकार की सूजन संबंधी स्थितियों के इलाज के लिए दशकों से जाना जाता है। शोध से पता चला है कि कर्क्यूमिन हल्दी का सबसे सक्रिय घटक है जो जलन और त्वचा के इलाज में बहुत उपयोगी हो सकता है। जले हुए स्थान पर तुरंत हल्दी का पानी लगाने से दर्द कम होता है और आराम मिलता है। इसलिए इसे प्राथमिक उपाचार के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।
  2. आलू का छिलका : आलू ग्रह पर सबसे आम और महत्वपूर्ण खाद्य स्रोतों में से एक हैं। आलू के कई स्वास्थ्य और त्वचा संबंधित लाभ इस सब्जी को अधिक विशेष बनाते हैं। जले हुए घाव पर आलू या आलू का छिलका लगाने से जलन से राहत मिलेगी और ठंडक मिलेगी। इसके लिए आलू को दो भागों में काटकर उसे जख्म पर रखें। जलने के तुरंत बाद यह करना काफी लाभकारी होगा।

आज का राशिफल

मेष : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। सुख के साधन जुटेंगे। प्रमाद न करें।

वृष : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा।

मिथुन : विवाद से क्लेश होगा। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी।

कर्क : मेहनत सफल रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। धनहानि संभव है। थकान रहेगी। प्रमाद न करें।

सिंह : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। झंझटों में न पड़ें।

कन्या : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। जोखिम न उठाएं।

तुला : फालतू खर्च अधिक होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। भय, कष्ट व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवाद से बचें।

वृश्चिक : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लाभ होगा।

धनु : कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बनेगी। विवाद से बचें।

मकर : कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन सहज होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

कुंभ : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु शांत रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

मीन : विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। राजकीय बाधा दूर होगी।

आज जिनका जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ हैं उन सभी मित्रों को कोटिशः शुभकामनाएं। आपका दिन शुभ हो।

 ---------------------------------------

*जयतु जयतु हिन्दुराष्ट्रम*

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ*

 ---------------------------------------

 गोमाता की गोचर भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायें,

धरती माँ का बृक्ष लगाकर शृंगार करें

---------------------------------------

पं. अजय शंकर भार्गव

राष्ट्रीय कथा व्यास, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष, विभिन्न कला विधाओं के ज्ञाता, चमत्कार विशेषज्ञ, गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक मैजीशियन।

पता

श्री राम जानकी कृपा दरबार,

विजयपुरम् कॉलोनी (महल के पीछे),

शिवपुरी म.प्र.

मो. नं. : 9993486638

(जीवन की विभिन्न समस्यायों के समाधान, सुख, सौभाग्य, संतान उन्नति हेतु इच्छित अनुष्ठान, जन्म पत्रिका निर्माण, संगीतमयी कथा, भागवत प्रवचन हेतु आप संपर्क कर सकते हैं।)