नियुक्ति / मनोनयन : सराफा व्यापारी कांतिलाल छाजेड़ DRUCC सदस्य मनोनीत, दि चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं छाजेड़

रतलाम के सराफा व्यापारी कांतिलाल छाजेड़ को मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्हें ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Oct 29, 2024 - 04:30
 0
नियुक्ति / मनोनयन : सराफा व्यापारी कांतिलाल छाजेड़ DRUCC सदस्य मनोनीत, दि चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हैं छाजेड़
कांतिलाल छाजेड़, सराफा व्यापारी एवं डीआरयूसीसी सदस्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी व समाजसेवी कांतिलाल छाजेड़ को रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। कांतिलाल छाजेड़ अनेक पदों पर रहकर अपना दायित्व निभा रहे हैँ। छाजेड़ वर्तमान में दि चेम्बर ऑफ कॉमर्स रतलाम के अध्यक्ष भी हैं।

सराफा व्यापारी छाजेड़ साधुमार्गी जैन संघ रतलाम, छाजेड़ परिवार मंडल रतलाम, पूर्व अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन रतलाम, लायंस क्लब रतलाम आदि अनेक संस्थाओं में रहकर अपने कर्तव्यों को पूरा कर रहे हैँ। छाजेड़ के मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत होने पर ईष्टमित्री ने शुभकामनाएं दी हैं।

शुभकामनाएं देने वालों में चन्दनमल छाजेड़, कुशल मालवी, प्रमोद पटवा गोपाल जोशी, बी. के. माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी, संजय गुणावत, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अशोक पिरोदिया, ललित कोठारी, अनिल डांगी, अभय मोदी, राजेश बाथम, राजेश भरगट, दिनेश राठौड़, प्रीतेश गादिया, संजय छाजेड़, झमक भरगट, रामबाबू शर्मा, विनोद मेहता, चन्दनमल पिरोदिया, स्नेह सचदेवा आदि ने हर्ष जताया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।