लापरवाही की पंचायतें : सीईओ ने सचिव को किया निलंबित, कारण बताओ नोटिस भी जारी, दो दिन में काम सुधारने का अल्टीमेटम

काम में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव को जिला पंचायत सीईओ ने फटकार लगाई और निलंबित कर दिया। एक अन्य सचिव को शोकॉज नोटिस भी जारी किया।

May 27, 2023 - 07:37
May 27, 2023 - 08:02
 0
लापरवाही की पंचायतें : सीईओ ने सचिव को किया निलंबित, कारण बताओ नोटिस भी जारी, दो दिन में काम सुधारने का अल्टीमेटम
लापरवाह पंचायत सचिव सस्पेंड।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े ने शुक्रवार को जनपद  आलोट की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया। प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया। जनपद पंचायत सभाकक्ष में सचिवों की बैठक लेकर संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खेताखेड़ीनिपनियालीलालूनी एवं रीछा गांवों में काम में लापरवाही मिलने पर लापरवाह पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया। एक को दो दिन में काम सुधारने का अल्टीमेटम दिया तो एक को कारण बताओ नोटिस थमा दिया।

150

सीईओ जिला पंचायत द्वारा खेताखेड़ी का भ्रमण कर पंचायत भवन का जायजा लिया। यहां नवीन स्वीकृत पंचायत भवन का निर्माण कार्य बंद मिला। काम अधूरा है, सामान्य स्वच्छता की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई। इससे ग्राम सचिव गजेंद्रसिंह डोडिया का फटकार लगाई और दो दिन में गांव की स्थिति सुधारने की हिदायत दी गई। अधूरे पड़े पंचायत भवन का निर्माण तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत निपनियालीला में गौशालासेग्रीगेशन शेड एवं पौधारोपण का निरीक्षण किया। ग्राम सचिव को शीघ्र कचरा संग्रहण वाहन क्रय कर अपशिष्ठ प्रबंधन कार्य शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत रिछा एवं लूनी में ग्राम पंचायत भवन सेग्रीगेशन शेड एवं कचरा संग्रहण वाहन का निरीक्षण किया गया।

500
200

समीक्षा बैठक में सचिव नहीं आए सचिव को नोटिस जारी

जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2, लाड़ली बहना योजनाप्रधान आवास योजना ग्रामीणस्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणमनरेगाजीपीडीपी एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। सभी योजनाओं में शासन निर्देशानुसार लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत गोपालसिंह चंद्रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। ग्राम पंचायत कसारी चौहान के सचिव बैठक में अनुपस्थित पाए गए, उन्हें नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।