मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शनिवार को रतलाम में, जावरा विधायक के पुत्र के विवाह समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। डेढ़ घंटे बाद वे रवाना हो जाएंगे।

Dec 10, 2021 - 18:46
 0
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शनिवार को रतलाम में, जावरा विधायक के पुत्र के विवाह समारोह में होंगे शामिल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 दिसंबर को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां 1 घंटे 30 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वे जावरा विधायक पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन जिला प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया भी रतलाम आ रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अऩुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से बंजली हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे मेडिकल कॉलेज में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। सीएम जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के ज्येष्ठ पुत्र के विवाह समारोह में पहुंच कर नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे बंजली हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।

रतलाम जिला प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया भी शनिवार को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।