यह है सच्ची श्रद्धांजलि : बेटी निष्ठा जाट ‘गुल्लू’ की स्मृति में 150 रक्तदूतों ने किया रक्तदान ताकि खून की कमी से किसी की न जाए जान

रतलाम के जाट परिवार के बेटी निष्ठ ‘गुल्लू’ को जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर 150 लोगों ने रक्तदान किया।

May 12, 2023 - 17:39
May 12, 2023 - 17:41
 0
यह है सच्ची श्रद्धांजलि : बेटी निष्ठा जाट ‘गुल्लू’ की स्मृति में 150 रक्तदूतों ने किया रक्तदान ताकि खून की कमी से किसी की न जाए जान
जाट परिवार की बेटी निष्ठा की स्मृति में रक्तदान करते युवा।

निष्ठा जाट की स्मृति में जवाहर व्यायामशाला परिसर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूर्व रतलाम केसरी स्व. नारायण पहलवान की सुपुत्री निष्ठा जाट को रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सच्ची श्रद्धांजलि दी। रक्तदाताओं ने 150 यूनिट रक्तदान किया ताकि रक्त की कमी के कारण किसी को जान न गंवाना पड़े।

रक्तदान शिविर का आयोजन जवाहर व्यामशाला एवं अंबर परिवार द्वारा जवाहर व्यायामशाला परिसर में किया गया। इसमें जवाहर व्यामशाला परिवार, अंबर परिवार एवं ईष्ट मित्रों ने जाट परिवार की बिटिया निष्ठा की स्मृति में रक्तदान किया। शिविर के प्रारंभ में जाट परिवार कि बिटिया और नारायण पहलवान की तस्वीर पर परिवारजन ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात 150 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह रक्त रतलाम जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

इनका रहा योगदान

शिविर के सफल आयोजन में जिला चिकित्सालय ब्लड की डोनर टीम के डॉ. रीतेश गुर्जर, कमलेश यादव, मीनाक्षी शर्मा, संतोष सक्सेना, दीपक, नीलेश परमार,  अंतरा सोलंकी, गोविंद राठौड़ अरबाज खान, समाजसेवी गोविंद काकानी, कचरू राठौड़ का उल्लेखनीय सहयोग रहा। संचालन राजीव रावत एवं दिनेश शर्मा ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

ममता जाट, दौलत जाट ‘पहलवान’, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुरेश जाट, पूर्व पार्षद सूरज जाट, वैभव जाट, अंबर जाट, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, गौरव जाट, अभिषेक जाट, अमन जाट, सोनम जाट, सुधा जाट, सिमरन जाट, पार्षद आशा रावत, पार्षद मनीषा व्यास, धन्ना उस्ताद, महेन्द्र पोरवाल, बलवीर सिंह सोढ़ी, दिनेश पोरवाल, अजय ठाकुर, यतेंद्र भारद्वाज, सुजीत उपाध्याय, मनीष शर्मा, जितेंद्र सिंह सोलंकी, मदन सोनी, राहुल जाट, श्याम व्यास, बबलू बना, आनंद भाई, सुनील सूर्या, नवीन पाल, हितेश्वर चौहान, संजय चौधरी,  व्यायामशाला के भगवती शर्मा, कैलाश पहलवान, ओम, दिनेश मालवीय, जगदीश सूर्यवंशी, संजय खण्डकर, श्याम सुंदर शर्मा, कृषणा रावत आदि उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।