क्या आप जानते हैं ? राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने रतलाम की किस महिला का लिया नाम और उनके बारे में कौन सी बड़ी बात कही

मप्र के दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अपने भाषण के दौरान रतलाम और यहां की एक महिला का जिक्र किया और उन्हें नारी सशक्तिकरण का प्रतीक भी बताया।

Nov 17, 2022 - 03:03
 0
क्या आप जानते हैं ? राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने रतलाम की किस महिला का लिया नाम और उनके बारे में कौन सी बड़ी बात कही
द्रोपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम का नाम बुधवार को एक बार फिर चर्चा में आ गया। मप्र के प्रवास पर आईं देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने न सिर्फ रतलाम की एक महिला का नाम लिया बल्कि उनकी तुलना एक बड़ी हस्ती से भी की।

राष्ट्रपति ने जिस रतलाम की जिस महिला का जिक्र किया वे कोई और नहीं सेवा के लिए जीवन को समर्पित करने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीला जोशी हैं। उन्होंने डॉ. जोशी को रतलाम की मदर टेरेसा बताते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने डॉ. जोशी को लेकर यह बात भोपाल में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने देश के विकास में मध्यप्रदेश की महिलाओं के अमूल्य योगदान का जिक्र करते हुए वीरांगना दुर्गाबाई, अहिल्याबाई, अवंतीबाई और कमलाबाई के साथ ही पूर्व लोकसभा सदस्य सुमित्रा महाजन, जनजातीय चित्रकार भूरीबाई तथा दुर्गाबाई व्यास के नाम भी लिए। 

बता दें कि, डॉ. लीला जोशी को उनकी निःस्वार्थ्य सेवाओं को लेकर कुछ अरसे पहले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ. जोशी सामाजिक संस्था के माध्यम से किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए अभियान संचालित कर रही हैं। वे भारतीय सेना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचालक जैसे पदों पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।