रतलाम के विकास में हर व्यक्ति की हो सहभागिता, शहर विकसित होगा तो चारों ओर फैलेगी खुशहाली- राज्यपाल थावरचंद गेहलोत

अजमेरा परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने सभी से रतलाम शहर के विकास में सहभागिता का आह्वान किया।

Jul 23, 2023 - 20:12
 0
रतलाम के विकास में हर व्यक्ति की हो सहभागिता, शहर विकसित होगा तो चारों ओर फैलेगी खुशहाली- राज्यपाल थावरचंद गेहलोत
अजमेरा परिवार के सम्मान समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, विधायक चेतन्य काश्य, राजकुमार अजमेरा, सुशील अजमेरा, गौरव अजमेरा व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर के विकास में हर व्यक्ति की सहभागिता होना चाहिए। यह सहभागिता किसी भी रूप में हो सकती है। अगर हमारा शहर विकसित होगा तो चारों ओर खुशहाली फैलगी। 

यह बात कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सागोद रोड स्थित चंपा विहार में अजमेरा परिवार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही। इस अवसर पर केंद्रीय स्टील एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि हर नागरिक को सकारात्मक कार्य करना चाहिए तथा ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजनाएं बनाना चाहिए। इससे ही देश आगे बढ़ेगा और विकसित होगा।

150

इस अवसर पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत तथा केंद्रीय स्टील एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का राजकुमार अजमेरा, सुशील अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, गौरव अजमेरा, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक चेतन कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल आदि ने सम्मान किया। 

500
200

ये रहे उपस्थित

इस दौरान डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, झाबुआ एसपी अगम जैन, एएसपी राकेश खाखा, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी अजय  बी. ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, भाजपा नेता निमिष व्यास, अशोक जैन लाला, सामाजिक कार्यकर्ता सरदार गुरनाम सिंह डंग, देवेंद्र वाधवा, एडवोकेट कैलाश व्यास, मेहमूद खान, प्रमोद गुगालिया, मुबारिक खान, चंद्रप्रकाश मांडोत, तरणीप्रकाश व्यास, कीर्ति बड़जात्या, मनोज झालानी, चेतन कोठारी, हितेश सुराणा, कमलेश पापरीवाल, राकेश पोरवाल सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।