36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रतलाम की 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा बन्नेसिंह डोडिया का अभिनंदन किया गया।

Mar 6, 2026 - 19:48
 0
36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिवार ने किया अभिनंदन
सेवानिवृत्ति पर बन्नेसिंह डोडिया का अभिनंदन करते पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का प्रबंधन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बनकर अपना दायित्व निभाना बहुत उल्लेखनीय होता है। यह उल्लेखनीय दायित्व बनेसिंह डोडिया ने निभाया है, जिनके कार्य की संस्थान प्रशंसा करता है।

150

उक्त विचार केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रतलाम के प्राचार्य आर. डी. चंदेल, मालवीय, पी. एन. जोशी, रवि खरेटिया, अनीक त्रिपाठी एवं स्टाफ सदस्यों ने बनेसिंह डोडिया की सेवा निवृत्ति पर व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि डोडिया ने समर्पण, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति ग्रहण की। डोडिया ने अपने दीर्घ सेवाकाल में कर्तव्यपरायणता, समयपालन तथा संस्थान के प्रति पूर्ण निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सदैव विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में ईमानदारी, सादगी एवं समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता रहा।

500
200

Google NewsFollow Us

मार्गदर्शन और सहयोग प्रेरणा देगा

वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने संगठन के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये उपस्थित रहे

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों सहित परिवार के सदस्य कालू सिंह डोडिया, सुरेन्द्र सिंह डोडिया, जय नारायण, किशोर सिंह, दिलीप सिंह, नरेन्द्र सिंह डोडिया एवं स्नेहीजन उपस्थित थे। संचालन पी. एन. जोशी ने किया।

Google NewsFollow Us
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।