Fraud ! एक मकान को दो अलग-अलग लोगों को बेचने का अनुबंध कर ठग लिए 28 लाख रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर सौंपा

पुलिस ने एक ही मकान दो लोगों को बेचने का अनुबंध कर 28 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

Fraud ! एक मकान को दो अलग-अलग लोगों को बेचने का अनुबंध कर ठग लिए 28 लाख रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर सौंपा
एक ही मकान दो लोगों को बेचने का अनुबंध कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की।

जावरा शहर पुलिस ने किया धोखाधड़ी करने वाले आरोपी कि किया गिरफ्तार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के जावरा में स्थित आदित्यनगर स्थित एक ही मकान दो अलग-अलग लोगों को बेच कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर 28 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहेली : इस चित्र में सभी लोगों के चेहरे ढक दिए गए हैं। आपको इनके पीछे छिपे लोगों को पहचानना है और नाम बताना है। सही-सही नाम बताने वालों के नाम एसीएन टाइम्स द्वारा प्रकाशित किए जाएंगे।

जावरा पुलिस के अनुसार विगत 14 अप्रैल 2024 को दिशा पति नितिन चांवला निवासी गाँधी कॉलोनी जावरा हाल मुकाम खारीवाल कॉलोनी जावरा ने रिपोर्ट कराई थी। दिशा ने पुलिस को बताया था कि उसके साथ आरोपी मदन पिता दुर्गाशंकर पांचाल निवासी आदित्यनगर जावरा हाल मुकाम सांईधाम कॉलोनी जावरा ने 10 अक्तूबर 2023 को आदित्य नगर जावरा स्थित मकान बेचने का अनुबंध किया था। इसके एवज में उसने 18,11,000 रुपए भी लिए थे।

आरोपी ने 05 फरवरी 2024 को वही मकान सुमित शर्मा से बेचने का अनुबन्ध कर लिए और 10 लाख रुपए भी प्राप्त कर लिए। इस तरह आरोपी मदन पांचाल ने एक ही मकान दो लोगों को बेचने का अनुबंध कर दिशा चांवला और सुमित शर्मा के साथ 28,11,000 रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके चलते जावरा शहर थाने पर पर आरोपी मदन पांचाल के विरुद्ध धारा 420 भादंवि में केस दर्ज कर विवेचना में लिया था।

इंदौर में रह रहा था आरोपी 

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन ने मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जावरा शहर व आसपास के स्थानों पर पर दबिश दी। 21 मई 2024 को प्रकरण के आरोपी मदन पांचाल जाति (43) निवासी हाल मुकाम स्कीम नम्बर 78 अरण्या नगर स्लाइट नम्बर 02, थाना विजय नगर इंदौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

इनके कारण मिली सफलता

निरीक्षक जितेंन्द्र सिंह जादौन, सहायक उप निरीक्षक हीरालाल परमार, कार्यभारित प्रधान आरक्षक जाकिर खान, अजय दुबे, आरक्षक यशवंत जाट, नितिन सक्सेना, ललित जगावत, सायबर सेल रतलाम के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।