रतलाम के भाजपा पार्षदों ने विधायक चेतन्य काश्यप का आखिर क्यों कर दिया स्वागत-अभिनंदन, जानना चाहते हैं तो पढ़ें पूरी खबर

बुधवार रात को रतलाम शहर के महापौर सहित सभी भाजपा पार्षद विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे। उन्होंने काश्यप का अभिनंदन किया।

Apr 12, 2023 - 23:33
Apr 12, 2023 - 23:34
 0
रतलाम के भाजपा पार्षदों ने विधायक चेतन्य काश्यप का आखिर क्यों कर दिया स्वागत-अभिनंदन, जानना चाहते हैं तो पढ़ें पूरी खबर
विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत और अभिनंदन करने उनके निवास पर पहुंचे भाजपा पार्षद एवं महापौर प्रहलाद पटेल।

विधायक काश्यप के प्रस्ताव पर नर्मदा का पानी रतलाम लाने की मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पेयजल संकट को दूर करने के लिए नर्मदा का पानी रतलाम लाने की मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा की है। इसके लिए पार्षदों ने विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया। इस दौरान जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडे्य, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव सहित एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

विधायक काश्यप लंबे समय से नर्मदा का पानी बदनावर से रतलाम लाने के लिए प्रयासरत थे। इस संबंध में कई बार उनके द्वारा मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा कर अपनी मांग भी रखी थी, जिस पर बीते दिनों रतलाम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा कर दी। काश्यप ने मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष मांग रखते हुए बताया था कि बदनावर तक नर्मदा की पाइप लाइन आई है। उक्त पाइप लाइन को रतलाम तक लाकर यहां के जल संकट को दूर किया जा सकता है। काश्यप की इस मांग पर मुख्यमंत्री चौहान ने रतलाम में आयोजित लाडली बहना महासम्मेलन में इसकी घोषणा कर दी थी।

विधायक काश्यप के प्रयासों से नर्मदा का पानी रतलाम आने से शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों के भी इसका लाभ मिलेगा। गर्मियों के दिनों में भी इसके माध्यम से शहर को भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा। काश्यप के प्रयासों से मुख्यमंत्री चौहान द्वारा की गई घोषणा से शहर में हर्ष की लहर है। निगम पार्षदों ने काश्यप का अभिनंदन कर उन्हे यह घोषणा कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। एमआईसी सदस्य व अन्य पार्षद मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।