जयस के नेता कमलेश्वर ने सरकारी स्कूल के शिक्षक को धमकाया, ज्यादती सहित कई मामलों में भी है आरोपी

जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के विरुद्ध सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jul 21, 2023 - 09:34
 0
जयस के नेता कमलेश्वर ने सरकारी स्कूल के शिक्षक को धमकाया, ज्यादती सहित कई मामलों में भी है आरोपी
जयस नेता कमलेश्वर ने शिक्षक राजेश भगोरा को दी धमकी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) के नेता कमलेश्वर डोडियार द्वारा सरकारी स्कूल के शिक्षक को धमकाने का मामला सामने आया है। बाजना विकासखंड प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार बाजना विकासखंड के ग्राम पाटलिया घाट स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षक राजेस कुमार भगोरा ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सैलाना निवासी जयस नेता कमलेश्वर डोडियार ने उन्हें मोबाइल फोन पर धमकी दी। उन्होंने सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत तथा रतलाम कलेक्टर का नाम लेकर गालियां दी। शिक्षक भगोरा के अनुसार वे रोज रतलाम से अप-डाउन करते हैं। वे स्कूल अकेले ही आते-जाते हैं। ऐसे में उनके साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है और उनकी जान को खतरा हो सकता है।

150

बता दें कि जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के विरुद्ध शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ ज्यादती का मामला भी दर्ज हुआ था। कमलेश्वर पर पीड़िता का चार साल तक दैहिक शोषण करने और उसके फोटो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा था। मामले में इसी साल जनवरी में सरवन पुलिस ने राजस्थान के कुंडल गांव से गिरफ्तार किया था। कमलेश्वर के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, धारा 144 के उल्लंघन, दुष्कर्म सहित 12 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।