चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा महापौर प्रत्याशी पटेल ने विधायक काश्यप के साथ इप्का फैक्ट्री में किया जनसंपर्क

सोमवार को नगरीय निकाय के चुनाव के लिए रतलाम में प्रचार थम गया। इस दिन विधायक चेतन्य काश्यप और भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने इप्का, डोसीगांव और शिवनगर में जनसंपर्क किया।

Jul 11, 2022 - 20:44
Jul 12, 2022 - 15:16
 0
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा महापौर प्रत्याशी पटेल ने विधायक काश्यप के साथ इप्का फैक्ट्री में किया जनसंपर्क
इप्का लेबोरेटरी में जनसंपर्क करते विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल।

बार एसोसिएशन सदस्यों से मुलाकात कर मांगा समर्थन, विधायक काश्यप बोले- कांग्रेस के भ्रम में न रहें

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने इप्का फैक्ट्री में विधायक चेतन्य काश्यप के साथ जनसंपर्क कर जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा नेता साथ रहे। प्रचार के अंतिम काश्यप एवं पटेल ने शिवनगर और डोसीगांव में नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। विधायक ने कहा कांग्रेस के भ्रम में न आएं।

सोमवार चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। इस दिन भाजपा के महापौर प्रत्याशी पटेल विधायक काश्यप के साथ इप्का फैक्ट्री में पहुंचे। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान कर नगर सरकार बनाने में समर्थन मांगा। इसके बाद महापौर प्रत्याशी पटेल बार एसोसिएशन से मिलने जिला न्यायालय परिसर पहुंचे और अभिभाषकगण से समर्थन मांगा।

विधायक काश्यप और महापौर प्रत्याशी पटेल एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में शिव नगर और डोसी गांव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस कई प्रकार के भ्रम फैला रही है। मतदाता सजग रहें और किसी बहकावे में नहीं आएं। नगर के विकास के लिए भाजपा की परिषद और महापौर का चुना जाना आवश्यक है। हमारी एक चूक शहर को कई साल पीछे धकेल देगी, इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विकास में सहभागी बनें।

अल्कोहलन प्लांट की लगून भूमि पर 100 उद्योग लगेंगे, 3000 को रोजगार मिलेंगे- काश्यप

विधायक काश्यप ने डोसीगांव में कहा कि अल्कोहल प्लांट की लगून भूमि पर नया औद्वायोगिक क्षेत्र विकसित होने वाला है। यहां 100 से अधिक इकाइयां स्थापित होंगी। इनसे 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। रतलाम के विकास और प्रगति के लिए भाजपा की नगर सरकार बनाना जरूरी है। क्षेत्रवासियों ने काश्यप को आश्वस्त किया कि शहर हित में भाजपा की परिषद बनाने में अपना योगदान देंगे। शिवनगर में काश्यप ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्रीजी ने सबको आवास उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके तहत रतलाम में लगातार कार्य हो रहा है। शिव नगर और डोसी गांव में रहवासियों द्वारा विधायक काश्यप का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरान ये रहे मौजूद

इस दौरान निर्विरोध निर्वाचित पार्षद शबाना खान, वार्ड 31 एवं वार्ड 1 की प्रत्याशी, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व पार्षद मनोज दीक्षित, दिनेश पटेल, सोम कटारिया, शेरू पठान, योगेश केथवास, नरेन्द्र तिवारी, राकेश नागर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।