पत्रकार इंगित गुप्ता को मातृशोक, शोकसभा में शामिल गणमान्यजन ने दी श्रद्धांजलि

रतलाम के पत्रकार इंगित गुप्ता की माताजी का निधन हो गया। वे साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद की धर्मपत्नी थीं।

Aug 11, 2022 - 19:39
 0
पत्रकार इंगित गुप्ता को मातृशोक, शोकसभा में शामिल गणमान्यजन ने दी श्रद्धांजलि
स्व. सुधि गुप्ता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वरिष्ठ साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद की धर्मपत्नी एवं पत्रकार इंगित गुप्ता की माता सुधि आनंद का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिवंगत को जवाहर नगर स्थित मुक्तिधाम पर पुत्र इंगित ने मुखाग्नि दी। इस दौरान गणमान्यजन ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत आनंद की अंतिम यात्रा आनंद परिधि डोंगरानगर से निकली। यह जवाहर नगर मुक्तिधाम पहुंची, जहां पुत्र इंगित गुप्ता ने मुखाग्नि दी। मुक्तिधाम पर आयोजित शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकार शरद जोशी, राजेश जैन, संतोष जाट, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, क्षेत्रीय पार्षद बलराम भट्ट, पत्रकार राजेश पुरोहित, हेमंत भट्ट, राकेश पोरवाल, विजय मीणा, दीपेन्द्र राठौर,  यश बंटी शर्मा, यतीन्द्र भारद्वाज, विनोद वाधवा, राज बोरासी सहित अंतिम यात्रा में शामिल सज्जनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिवंगत गुप्ता उठावना 13 अगस्त को शाम 4 बजे राठौड़ धर्मशाला डोंगरानगर होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।