सीएम शिवराज का 30 सितंबर को जावरा दौरा प्रस्तावित, तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर सूर्यवंशी पहुंचे, अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 30 सितंबर को जावरा दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसका जायजा लेने के लिए कलेक्टर और एसपी ने जावरा व अरनियापीथा का दौरा किया।

Sep 24, 2023 - 00:02
 0
सीएम शिवराज का 30 सितंबर को जावरा दौरा प्रस्तावित, तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर सूर्यवंशी पहुंचे, अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए
सीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 30 सितंबर को जिले के जावरा में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी शनिवार को जावरा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एसपी राहुल कुमार लोढ़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने अरनियापीथा में कार्यक्रम आयोजन के लिए स्थल निरीक्षण किया। मंच निर्माण, आमजन बैठक व्यवस्था, बेरिकेडिंग, स्वच्छता, अस्थाई टॉयलेट, पेयजल, पार्किंग वाहन  तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हेलीपैड निर्माण के लिए भी स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम अनिल भाना, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास, जी. के. जायसवाल आदि अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम आयोजन के लिए अधिकारियों को वीसी द्वारा निर्देशित किया।

इसके पूर्व कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भ्रमण पर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे और आवश्यक निर्देश दिए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।