पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर भाजपा शिद्दत से कर रही अमल, युवा पीढ़ी उनके विचार एवं दर्शन को आगे ले जाए- विधायक काश्यप

भाजपा ने शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने युवाओं से पं. उपाध्याय के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर भाजपा शिद्दत से कर रही अमल, युवा पीढ़ी उनके विचार एवं दर्शन को आगे ले जाए- विधायक काश्यप
पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक चेतन्य काश्यप व अन्य।
पुण्यतिथि पर  पं. उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलाया संकल्प
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टीजन ने दीनदयाल नगर स्थित उद्यान में पं. उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस मौके पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि पं. उपाध्याय का जीवन, दर्शन एवं विचार भाजपा के आधार स्तम्भ है। युवा पीढ़ी उनके विचार एवं दर्शन को आगे ले जाए।

विधायक काश्यप ने कहा कि पं. उपाध्याय ने एकात्म मानववाद की जो बात कही थी, उसे भाजपा पूरी शिद्दत से अमल में ला रही है। पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। काश्यप ने कहा कि इस वर्ष पार्टी ने संगठन शिल्पी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरुआत की है। सभी पार्टीजन अधिक से अधिक निधि का संग्रह कर अभियान को सफल बनाएं।
जिला सहमीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया आरंभ में जिला महामंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। काश्यप सहित सभी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

आयोजन में ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता कटारिया, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, नीलेश गांधी, वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, मण्डल पदाधिकारी सुरेन्द्रसिंह भाटी, शुभम डागर, ललित शर्मा, नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, राकेश मीणा, शंभुलाल पाटीदार, मीना चौहान सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। यह जानकारी