दुनिया देखेगी हमारा हुनर : जवाहर व्यायाम शाला के शरीर साधक सऊदी अरब के रियाद में फहराएंगे रतलाम का परचम, प्राचीन मलखंभ कला का करेंगे प्रदर्शन

रतलाम की जवाहर व्यायामशाला के एक दर्जन खिलाड़ी सऊदी अरब के रियाद में होने वाले 10 दिवसीय अल सऊदी पार्क रियाद सीज़न 2024 समारोह में मलखंभ की प्रस्तुति देंगे।

Oct 9, 2024 - 14:59
 0
दुनिया देखेगी हमारा हुनर : जवाहर व्यायाम शाला के शरीर साधक सऊदी अरब के रियाद में फहराएंगे रतलाम का परचम, प्राचीन मलखंभ कला का करेंगे प्रदर्शन
रियाद के लिए चयनित जवाहर मलखंभ ग्रुप के खिलाड़ियों का जवाहर व्यायामशाला द्वारा सम्मान किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की उपलब्धि से संबंधित बड़ी खबर है। यहां जवाहर व्यायाम शाला के शरीर साधक अल सऊदी पार्क रियाद सीज़न 2024 में इंडिया वीक के तहत रतलाम का परचम फहराएंगे। करीब एक दर्जन खिलाड़ी वहां भारतीय प्राचीन मलखंभ कला का प्रदर्शन करेंगे।

150

यह जानकारी जवाहर व्यायाम शाला द्वारा श्रम शिविर में व्यायामशाला के वैभव जाट की उपस्थिति में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। बताया गया कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में 13 से 21 अक्टूबर तक अल सऊदी पार्क रियाद सीज़न 2024 इंडिया वीक का आयोजन हो रहा है। इसमें जवाहर मलखंभ ग्रुप के खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए चयनित खिलाड़ी 10 अक्टूबर को इंदौर से दिल्ली और दिल्ली से वायुयान से रियाद पहुंचेंगे।

500
200

इनका हुआ चयन

खिलाड़ियों ने बताया कि विश्वस्तरीय आयोजन में प्रस्तुत देने के लिए जवाहर मलखंब ग्रुप के टीम लीडर जितेंद्र सिंह राणावत, अर्जुन सिसौदिया, अमन सिंह सिसौदिया, योगेश पाल, यज्ञेश व्यास, राहुल पांचाल, अजय वकतारिया, डिम्पल शर्मा, एकता सोलंकी, रैना शर्मा, श्रद्धा जाधव, योगिता डोडिया, उमा सोलंकी, किरण मीणा का चयन हुआ है। ये 10 दिन तक रियाद में मलखंभ का प्रदर्शन करेंगे। इससे भारत की इस प्राचीन कला को दुनियाभर नई पहचान मिलेगी।

इस आधार पर हुआ चयन

चयनित शरीर साधकों ने बताया कि यह चयन इंडिया कल्चरल सर्च एक्टिविटी के आधार पर किया गया है। सोशल मीडिया पर रियाद सरकार द्वारा सर्च किया गया। प्रारंभिक रूप से तो भारत के चार-पांच ग्रुप का चयन हुआ था लेकिन रियाद 2024 के लिए उनमें से जवाहर व्यायाम शाला रतलाम के ग्रुप का चयन किया गया। इससे सभी खिलाड़ियों में काफी जोश, जुनून और उत्साह है। आवागमन सहित पूरा खर्च रियाद सरकार वहन करेगी। 15 दिनी इस दौरे के बाद नवंबर में मलखंभ खिलाड़ियों का दल दुबई भी जाएगा।

लोग एक-दूसरे की कला व संस्कृति से होंगे रूबरू

खिलाड़ियों के अनुसार सऊदी अरब की सरकार द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। यह सबसे बड़े कल्चरल एक्सचेंज इवेंट में से एक है। इसमें विश्व के अनेक देश शामिल होकर एक-दूसरे की कला और संस्कृति से रूबरू होते हैं। इस भी आयोजन में भारत, फिलिपींस, पाकिस्तान, सूडान, जॉर्डन, यमन, बांग्लादेश सहित विश्व के अनेक देश इसमें शामिल होंगे। भारत के संगीतकार हिमेश रेशमिया, शाइली कांबले (इंडियन आइडल फेम), क्रिकेटर श्रीसंत सहित अन्य बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे।

सम्मानित कर शुभकामनाएं दी

बुधवार को सभी खिलाड़ियों को जवाहर व्यायाम शाला परिसर में सम्मानित किया गया। वै श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई। वैभव जाट, अमन जाट, ईश्वर बाबा, धन्ना उस्ताद, अश्विनी शर्मा, हितेश चव्हाण आदि ने पुष्पहार से स्वागत किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।