सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विनोद त्रिपाठी केन्द्रीय गृह मंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित, प्रभारी मंत्री भदौरिया ने प्रदान किया गोल्ड मेडल

डीएसपी कार्यालय में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त उप निरीक्षक विनोद त्रिपाठी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से स्मानित किया गया।

Aug 16, 2023 - 23:39
 0
सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विनोद त्रिपाठी केन्द्रीय गृह मंत्री अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित, प्रभारी मंत्री भदौरिया ने प्रदान किया गोल्ड मेडल
सेवानिवृत्त उप निरीक्षक विनोद त्रिपाठी को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री भदौरिया। पास हैं एसपी राहुल कुमार लोढ़ा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विनोद त्रिपाठी को केन्द्रीय गृह मंत्री के अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। स्वाधीनता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में जिले के प्रभारी मंत्री नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने अति-उत्कृष्ट सेवा पदक गोल्ड मेडल लगाकर यह सम्मान प्रदान किया। इस दौरान जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं एसपी राहुल कुमार लोढ़ा उपस्थित रहे। त्रिपाठी को सम्मान स्वरूप शील्ड एवं प्रमाण पत्र भी भेंट किए गए। उनके सम्मान पर परिवारजन, ईष्ट मित्रों एवं सहकर्मियों ने हर्ष जताया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।